Connect with us

खबर सक्ती ...

वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान: वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण ..

Published

on

स्वास्थ्य शिविर में जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण ,

50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख का विशेष सम्मान ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिला समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कमला हरि एवेन्यू, स्टेशन रोड में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान” रखी गई। आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान, अनुभव और समाज में उनकी गरिमापूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को ट्राईसाइकिल, स्टिक एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए। वहीं स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

बुजुर्गों की सुरक्षा सामाजिक जिम्मेदारी : वासु जैन –

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता की सुरक्षा केवल कानूनी विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। परिवार और समाज को मिलकर वरिष्ठजनों के सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना चाहिए।

नगर पालिका परिषद सक्ती अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान, संरक्षण और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए परिवार एवं समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव को समाज की महत्वपूर्ण पूंजी बताया।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक एम.एल. झारिया ने कहा कि कानून का प्रयोग सभ्य समाज के लिए अंतिम अस्त्र होना चाहिए, लेकिन जब बुजुर्ग माता-पिता के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों का उल्लंघन हो, तब उन्हें प्रभावी कानूनी संरक्षण मिलना भी आवश्यक है।

50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख का सम्मान –

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत का संकल्प लिया गया। वहीं 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके वरिष्ठजन एवं शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य प्रफुल्ल देशमुख का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। प्रीतम ट्रैक्टर्स के संचालक प्रीतम गबेल ने छत्तीसगढ़ी अंदाज में आयोजन की सराहना करते हुए वरिष्ठजनों को बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

क्रांति कुमार कॉलेज के विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी –

समारोह में क्रांति कुमार कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुरू से अंत तक सक्रिय भूमिका निभाते हुए अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया तथा वरिष्ठजनों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों की इस सहभागिता की आयोजन में विशेष रूप से सराहना की गई।

इस दौरान किशन राठौड़ (एमए पॉलीटिकल साइंस तृतीय सेमेस्टर), सत्येंद्र बरेठ (बीएससी गणित पांचवां सेमेस्टर), वेदव्यास बरेठ (बीएससी बायो पांचवां सेमेस्टर), धनराज (एमकॉम प्रथम सेमेस्टर), खगेन्द्र श्रीवास (बीए पांचवां सेमेस्टर), अंकिता राठौड़ (बीएससी बायो पांचवां सेमेस्टर), गीतांजलि राठौड़ (बीएससी बायो पांचवां सेमेस्टर), शैली राठौड़ (एमएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर), प्रिया मैत्री (एमएससी प्राणीशास्त्र प्रथम सेमेस्टर), रुखमणी साहू (बीएससी बायो तृतीय सेमेस्टर), बिट्टू राठौड़ (एमएससी जूलॉजी प्रथम सेमेस्टर), शिवम कर्ष (बीकॉम पांचवां सेमेस्टर), मनीषा (बीएससी बायो तृतीय सेमेस्टर) एवं गीतांजलि साहू (एमएससी प्रथम सेमेस्टर) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन गुरुप्रसाद जायसवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पेंशनर कल्याण संघ के डॉ. डी.डी. मिश्रा, रमेश तिवारी, विजय ठाकुर, तुलसी राठौर, बी.पी. अग्रवाल, डी.के. पाली, भोलाशंकर तिवारी, अमर सिंह एवं राधेलाल भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...17 मिनट ago

वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान: वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण ..

स्वास्थ्य शिविर में जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण , 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

तीन माह की मासूम की हत्या! मां-बाप ही निकले कातिल ..

रात में बिस्तर से गायब बताई बच्ची, सुबह पानी से भरे ड्रम में मिला शव , जिस घर में गूंजनी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में 329 आवेदन, 267 का मौके पर निराकरण, लेकिन आरटीओ स्टॉल नदारद ..

योजनाओं का लाभ देने जुटे कई विभाग, मगर लाइसेंस और यातायात जागरूकता से जुड़ी सेवाओं की दिखी कमी , बड़े...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर ..

183 विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 59 लोगों की हुई लैब जांच .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित ..

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई .. बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending