खबर सक्ती ...
तीन माह की मासूम की हत्या! मां-बाप ही निकले कातिल ..

रात में बिस्तर से गायब बताई बच्ची, सुबह पानी से भरे ड्रम में मिला शव ,
जिस घर में गूंजनी थी किलकारी, वहीं मासूम की मौत का राज ,
बीमारी और आर्थिक तंगी से तनाव में थे माता-पिता, पुलिस की पूछताछ में सामने आई संलिप्तता ,
बेटी बचाओ के नारों के बीच तीन माह की बच्ची की हत्या से सनसनी ,
सक्ती पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा, घटना के पीछे की परिस्थितियों की जांच जारी ..
सक्ती, थाना सक्ती क्षेत्र में तीन माह की मासूम बच्ची की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। रात में बच्ची के बिस्तर से गायब होने की सूचना और अगली सुबह घर के आंगन में पानी से भरे ड्रम के भीतर उसका शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की प्रारंभिक विवेचना में बच्ची की हत्या किए जाने तथा घटना में उसके माता-पिता की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 2 बजे बच्ची के पिता ने परिजनों को बताया कि उनकी करीब तीन माह की बच्ची बिस्तर से गायब है। इसके बाद घर और आसपास बच्ची की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
अगली सुबह करीब 7:30 बजे बच्ची की दादी पानी लेने आंगन में पहुंचीं। इसी दौरान पानी से भरे ड्रम में मासूम का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने माता-पिता की भूमिका संदिग्ध पाई। इसके बाद हुई पूछताछ में दोनों की संलिप्तता सामने आने पर गिरफ्तारी की गई।
बीमारी और आर्थिक तंगी बनी वजह? –
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची जन्म से ही बार-बार बीमार रहती थी। उपचार के खर्च और परिवार की आर्थिक परेशानियों के कारण माता-पिता तनाव में थे। हालांकि घटना के पीछे की पूरी वजह और परिस्थितियां पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होंगी।
एक ओर शासन-प्रशासन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के जरिए बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक परेशानी के बीच तीन माह की मासूम की जान चले जाने की घटना ने परिवार और समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने बच्ची और परिवार की पहचान गोपनीय रखी है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























