खबर सक्ती ...
चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के घेरे में ..
सक्ती, थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही पर चोरी/संदिग्ध 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के वास्तविक स्वामित्व, चोरी के स्रोत तथा दूसरे थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से इनके संभावित कनेक्शन की पड़ताल में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, केरीबंधा निवासी बाबुलाल बरेठ ने 6 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 सितंबर को वह अपनी हीरो स्प्लेण्डर प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-MB-9986 को गुप्ता होटल के पास खड़ी कर एसडीएम कार्यालय गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। इसी बीच सूचना मिली कि बुधवारी बाजार सक्ती में दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस ने आरोपियों को वाहनों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया, लेकिन वे स्वामित्व अथवा वैध कब्जे से संबंधित संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में चोरी की मोटरसाइकिलें अपने कब्जे में रखकर उन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात सामने आई। इसके बाद देवराज सिदार (38), निवासी छितापड़रिया, हाल विनोबा नगर बोइरदादर रायगढ़ और रवि कुमार यादव (28), निवासी लोहर्सी, हाल विजयपुर रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
अन्य आरोपियों की तलाश पर पुलिस का फोकस –
सक्ती पुलिस अब सिर्फ बरामद 7 मोटरसाइकिलों तक सीमित नहीं है, बल्कि वाहन चोरी से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। बरामद वाहनों का चोरी के अन्य मामलों से संबंध तलाशा जा रहा है। साथ ही चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम संभावित सहयोगियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की। प्रकरण में विवेचना जारी है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























