Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

Published

on

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ को लेकर 02 अक्टूबर 2026 को शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती द्वारा आयोजित कार्यशाला में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने छात्र-छात्राओं को नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने और चैलेंज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि नवाचार केवल नई सोच तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर और उपयोगी प्रयास करना भी नवाचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी रचनात्मक सोच को मंच देने तथा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती के सहायक प्रबंधक ने ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं इससे जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार आधारित विचारों को प्रस्तुत करने तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला के समापन अवसर पर शासकीय वेदराम महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमोद गवेल, रंजीत अजगल्ले, जगदीश चंद्रा, जीवेंद्र गवेल, राजेश चंद्रा, महाविद्यालय के प्राचार्य, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक, प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...4 मिनट ago

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक .. सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला...

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...21 मिनट ago

चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान: वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण ..

स्वास्थ्य शिविर में जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण , 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

तीन माह की मासूम की हत्या! मां-बाप ही निकले कातिल ..

रात में बिस्तर से गायब बताई बच्ची, सुबह पानी से भरे ड्रम में मिला शव , जिस घर में गूंजनी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा सेतु शिविर में 329 आवेदन, 267 का मौके पर निराकरण, लेकिन आरटीओ स्टॉल नदारद ..

योजनाओं का लाभ देने जुटे कई विभाग, मगर लाइसेंस और यातायात जागरूकता से जुड़ी सेवाओं की दिखी कमी , बड़े...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending