खबर सक्ती ...
कौशल विकास यात्रा-2026 सक्ती पहुंची, विद्यार्थियों को AI और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी ..

‘समर्थ भारत-सक्षम भारत’ थीम पर चल रहा अभियान, शिक्षा एवं कौशल विकास के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति किया जागरूक ..
सक्ती, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था AISECT द्वारा संचालित कौशल विकास यात्रा-2026 शुक्रवार, 9 अक्टूबर को सक्ती जिले पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कौशल आधारित शिक्षा, करियर के अवसरों और भविष्य की तकनीकों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

यात्रा के सक्ती पहुंचने पर AISECT के जिला प्रबंधक राम नरेश यादव ने स्वागत किया। इसके अंतर्गत AISECT कंप्यूटर सेंटर सक्ती, नवीन कन्या महाविद्यालय सक्ती, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय तथा क्रांति कुमार महाविद्यालय में जागरूकता एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को AI की कार्यप्रणाली, उसके उपयोग, लाभ और संभावित नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, बदलते तकनीकी दौर में कौशल विकास की आवश्यकता और रोजगार के नए अवसरों से भी अवगत कराया गया।
20 राज्यों और 300 जिलों तक पहुंचेगी यात्रा –
‘समर्थ भारत-सक्षम भारत’ थीम पर आधारित कौशल विकास यात्रा-2026 का आयोजन 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से देश के 20 राज्यों और 300 जिलों में विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों तथा शैक्षणिक संस्थानों के बीच शिक्षा, कौशल विकास और भविष्य की तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत लगभग 500 स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने तथा करीब 1,000 AISECT स्किल केंद्रों का भ्रमण करने की योजना है।
भविष्य की तकनीकों से जुड़ना जरूरी –
AISECT के रीजनल मैनेजर अरुण कुमार साहू ने कहा कि कौशल विकास यात्रा-2026 केवल एक शैक्षणिक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य की तकनीकों, कौशल आधारित शिक्षा और रोजगारोन्मुख अवसरों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक विकल्पों और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य विजय देवांगन, प्राचार्य सालू पाहुआ, जिला प्रबंधक राम नरेश यादव एवं निमेश थामके ने AISECT की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि AI Literacy Mission और कौशल विकास यात्रा विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने, करियर की संभावनाओं को तलाशने तथा भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है।
इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता एवं करियर मार्गदर्शन से जुड़े सीमा देवांगन, केशव पटेल, अमित शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























