Connect with us

खबर सक्ती ...

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एक माह का विशेष अभियान, 18 वर्ष के युवाओं को मिलेगा मौका ..

Published

on

छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का होगा पंजीयन ,

सप्ताह में दो दिन बूथों पर लगेंगे शिविर ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीयन के लिए एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के साथ ही 17 वर्ष या उससे अधिक आयु के भावी मतदाताओं से भी पंजीयन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल न हों।

सप्ताह में दो दिन मतदान केंद्रों पर लगेंगे शिविर –

विशेष अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा अपने मतदान केंद्र पर प्रत्येक सप्ताह बुधवार और गुरुवार को कार्यालयीन समय में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को पॉलिटेक्निक, आईटीआई, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल तथा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से युवा एवं भावी मतदाताओं के पंजीयन के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों की तिथि एवं संस्थानों का निर्धारण जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

अभियान की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद बीएलओ घर-घर पहुंचकर पात्र नागरिकों की पहचान कर रहे हैं तथा उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

विलोपित नामों का होगा पुनर्सत्यापन –

अभियान के दौरान विभिन्न कारणों से मतदाता सूची से विलोपित की गई प्रविष्टियों का भी पुनर्सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित सूची जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। चिन्हित पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। बीएलओ द्वारा प्राप्त आवेदनों की सूची संबंधित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ साझा की जाएगी।

आवेदन पत्रों और क्षेत्रीय सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। अभियान के अंतर्गत तैयार की गई मतदान केंद्रवार सूची भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जाएगी, ताकि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को एक और अवसर मिल सके।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं आवेदन –

पात्र नागरिक एवं युवा मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल ऐप अथवा www.Voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म-6 जमा किया जा सकता है।

मतदाता पंजीयन से संबंधित सहायता प्राप्त करने के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ‘Book A Call With BLO’ सुविधा का उपयोग कर सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी से बात करने का अनुरोध भी किया जा सकता है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

Latest

ख़बर रायपुर21 मिनट ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न ..

औद्योगिक जल आबंटन की समीक्षा, पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...

ख़बर रायपुर41 मिनट ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील ..

फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और सर्वे का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश , नक्शों की...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एक माह का विशेष अभियान, 18 वर्ष के युवाओं को मिलेगा मौका ..

छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का होगा पंजीयन , सप्ताह में दो दिन बूथों...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: नवाचार और उद्यमिता की राह दिखाने जेठा के महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित ..

विद्यार्थियों को नए विचारों से सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए किया गया प्रेरित .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कौशल विकास यात्रा-2026 सक्ती पहुंची, विद्यार्थियों को AI और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी ..

‘समर्थ भारत-सक्षम भारत’ थीम पर चल रहा अभियान, शिक्षा एवं कौशल विकास के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति किया जागरूक...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की श्रीमती रीमा सिन्हा का निधन, 10 अक्टूबर को स्थानीय मुक्तिधाम मे होगा अंतिम संस्कार ..

श्रीमती रीमा सिन्हा-सक्ती के सिविल कांट्रेक्टर संजय सिन्हा की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेता रंजन सिन्हा की पूज्य भाभी जी थी...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 632.40 करोड़ रुपये ..

मुख्यमंत्री साय बोले- मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण से मजबूत हो रहा परिवार और प्रदेश , दुर्ग जिले को 218.48 करोड़...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ..

जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत की दिशा में बढ़ा सक्ती, ‘जोश द टीम’ का हुआ शुभारंभ , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण ..

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती के पुरेन्हापारा में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending