Connect with us

खबर सक्ती ...

स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती, 12 चालान काटे ..

Published

on

चंद्रपुर में संयुक्त टीम की कार्रवाई, स्वामी आत्मानंद स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक ..

सक्ती, जिले में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य, पुलिस तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने डभरा विकासखंड के चंद्रपुर में जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा एक्ट) 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 12 चालान काटे गए।

कलेक्टर जयश्री जैन के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। डीपीएम कीर्ति बड़ा के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया इक्का के सहयोग से संयुक्त प्रवर्तन दल ने विभिन्न विद्यालयों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया।

औषधि निरीक्षक श्रीमती प्रतिमा राजपूत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंध, धारा 6 (अ) के तहत नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने तथा उनके द्वारा तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर प्रतिबंध और धारा 6 (ब) के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ –

अभियान के तहत चंद्रपुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई तथा विद्यालय को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

संयुक्त टीम में स्वास्थ्य विभाग से दंत सहायक दीपक पटेल तथा पुलिस विभाग से थाना प्रभारी किरतलाल सिदार, बबीता सिदार और उमाशंकर सिदार सहित अन्य संबंधित कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

खबर सक्ती ...28 मिनट ago

आयुर्वेदिक उपचार से स्वस्थ हुए शिक्षक मुकेश पटेल, फिर पूरी क्षमता से निभा रहे अध्यापन की जिम्मेदारी ..

सेवा संकल्प अभियान : शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा में उपचार और परामर्श से स्वास्थ्य में हुआ सुधार .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...54 मिनट ago

स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती, 12 चालान काटे ..

चंद्रपुर में संयुक्त टीम की कार्रवाई, स्वामी आत्मानंद स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक .....

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय ..

कंवर समाज के सामाजिक भवनों व सांस्कृतिक मंच के लिए 90 लाख, राजधानी में प्रतिवर्ष करमा महोत्सव हेतु 10 लाख...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

बडी खबर: जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की पहल रंग लाई, 21 आजीवन कारावास के कैदियों को मिली रिहाई ..

अच्छे आचरण और अनुशासन ने खोले घर लौटने के रास्ते , 14 साल से अधिक समय जेल में बिताने के...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

सात सप्ताह के अभियान में 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश, 5 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित .....

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

बगिया से मुख्यमंत्री तक का सफर: साय ने युवाओं से साझा किए संघर्ष के अनुभव ..

युवाओं के हाथों में विकसित छत्तीसगढ़ की कमान, जनसेवा को बनाया लक्ष्य: मुख्यमंत्री साय , निवेश, तकनीक और रोजगार पर...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न ..

औद्योगिक जल आबंटन की समीक्षा, पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील ..

फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और सर्वे का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश , नक्शों की...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एक माह का विशेष अभियान, 18 वर्ष के युवाओं को मिलेगा मौका ..

छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का होगा पंजीयन , सप्ताह में दो दिन बूथों...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: नवाचार और उद्यमिता की राह दिखाने जेठा के महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित ..

विद्यार्थियों को नए विचारों से सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए किया गया प्रेरित .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending