खबर सक्ती ...
महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग ..
सक्ती, महिलाओं और छात्राओं के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला सक्ती ने मणिपुर के कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को आयोजित इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांसद पर जेएनयू की 11 छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार एवं यौन उत्पीड़न के लगे आरोपों को लेकर आक्रोश जताया और मामले में निष्पक्ष जांच के साथ कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के आह्वान तथा भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू ने किया। प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शनकारी महिलाएं जिला भाजपा कार्यालय सक्ती से रैली के रूप में अग्रसेन चौक पहुंचीं। यहां उन्होंने धरना देकर सांसद के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘नारी का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान’ और ‘नारी शक्ति अब चुप नहीं रहेगी’ जैसे नारे लगाकर महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
महिला मोर्चा ने कहा कि महिलाओं एवं छात्राओं के सम्मान से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो महिला मोर्चा द्वारा आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित –

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, जिला उपाध्यक्ष भूषण चंद्रा एवं नेतराम चंद्रा, जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल एवं प्रमोद गबेल, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, श्रीमती मोहन कुमारी साहू, श्रीमती आरती साहू, श्रीमती रजनी टंडन, श्रीमती सुशीला गबेल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ, जगदीश चंद्रा, घनश्याम चंद्रा, श्रीमती अमिता लहरे एवं भानुप्रिया जायसवाल सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा जिलेभर से आई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















