खबर सक्ती ...
महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी सुविधाएं ..
सक्ती, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महतारी सदन योजना के तहत जिले में पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के विकासखंड डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह भवन ग्रामीण महिलाओं, स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के लिए प्रशिक्षण, बैठक तथा आजीविका संबंधी गतिविधियों का साझा केंद्र बनेगा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महतारी सदन योजना ग्रामीण महिलाओं को गांव में ही सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे आपसी समन्वय से अपनी कार्ययोजनाएं तैयार कर सकें और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत गोबरा महतारी सदन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई थी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सक्ती द्वारा भवन का निर्माण कराया गया है। भवन में महिलाओं की बैठक और प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल, व्यवसाय संचालन के लिए दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, सामग्री रखने के लिए स्टोर रूम तथा सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था की गई है। भवन को विभिन्न सामुदायिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के उपयोग के अनुरूप तैयार किया गया है।
प्रशिक्षण और आजीविका गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा –
महतारी सदन में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के साथ कृषि सखी, बैंक सखी और स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता से संबंधित शिविरों तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी यह भवन उपयोगी होगा। यहां महिलाएं सामूहिक रूप से अपनी योजनाएं तैयार करने के साथ आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल –

महतारी सदन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को केवल एक भवन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का विकास करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं की सामूहिक भागीदारी बढ़ाने, आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सामाजिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।
गोबरा में महतारी सदन भवन का निर्माण पूरा होने से ग्रामीण महिलाओं को बैठक, प्रशिक्षण और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय स्तर पर एक साझा स्थान उपलब्ध होगा। योजना का प्रभावी उपयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने और गांव के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सहायक साबित हो सकता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















