खबर सक्ती ...
कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..
सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रत्नेश सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी टीम ने ग्राम कुरदा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 32.8 लीटर महुआ एवं देशी शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उसे जेल दाखिल कराया गया।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरदा, थाना नगरदा निवासी श्याम यादव (29 वर्ष), पिता कन्हैया यादव के खिलाफ अपने घर से अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि के लिए आबकारी टीम ने पहले छद्म खरीददार के माध्यम से महुआ शराब खरीदवाई। शराब की बिक्री की पुष्टि होने के बाद टीम ने वार्ड क्रमांक 5 स्थित आरोपी के आवास पर कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान घर की रसोई से एक सिल्वर बर्तन में रखी 26 लीटर महुआ शराब, एक पीले जरीकेन में भरी 5 लीटर महुआ शराब तथा देशी प्लेन शराब के 10 पाव बरामद किए गए। इस तरह कुल 32.8 लीटर महुआ एवं देशी शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया।
कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में की गई।
इस कार्रवाई में परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक राशिल श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवणकांत द्विवेदी तथा आबकारी स्टाफ के परसराम, कमलेश और बसंती चौधरी का योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















