Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया डभरा क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण ..

Published

on

आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कलेक्टर जिले में लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का कर रही है निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने और आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने 13 अप्रैल को डभरा विकासखंड के ग्राम पुटीडीह, किरारी , सुरसी, गिरगिरा एवं धुरकोट में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में स्टॉफ की संख्या एवं उनकी उपस्थिति, दवाई की उपलब्धता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, मरीज वार्ड, महिला वार्ड, ईडीडी चार्ट का निरीक्षण करते हुए लक्ष्य दंपत्ति के बारे में जानकारी लेते हुए समय समय पर जनचौपाल एवं रात्रि जनचौपाल करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी स्टॉफ को समय पर पहुंचने और उपचार कराने आने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए एवं संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में चिकित्सकों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी चर्चा कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य केन्द्रों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डभरा बीएमओ, डभरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दिव्या अग्रवाल, डभरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर एस नायक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..1 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending