Connect with us

खबर सक्ती ...

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

Published

on

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ ..

सक्ती, जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के प्रभावी एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने अधिकारियों को विभागवार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से जिम्मेदारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत 12 विभिन्न पहलों का आयोजन किया जाएगा। इसकी पहली पहल ‘आशीर्वाद का दीया’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने यह निर्देश मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए। बैठक में उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विभागीय कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा जनशिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की।

पंचायत से परिवार तक पहुंचेगा सेवा संकल्प का संदेश –

कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि इसकी पहुंच जिले की प्रत्येक जमीनी इकाई और प्रत्येक परिवार तक सुनिश्चित की जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव, कोटवार, मितानिन सहित अन्य मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने विभाग के नोडल अधिकारी नामित कर गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

किसानों के हित में फार्मर रजिस्ट्री पर विशेष जोर –

बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में शत-प्रतिशत खसरों का पंजीयन सुनिश्चित करने तथा लंबित पंजीयन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा। कृषि, सहकारिता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी एवं राजस्व विभाग को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जल जीवन मिशन और ई-ऑफिस की भी हुई समीक्षा –

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए जिले में योजना का बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से विभागीय कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एचपीवी वैक्सीनेशन, निक्षय पोषण योजना तथा बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली गई। इसके अलावा सेवा सेतु एप तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश –

कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित एवं अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार एवं आधार प्रविष्टि सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरण, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों तथा समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समयबद्धता के साथ कार्यों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित होनी चाहिए और आमजन को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिलना चाहिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...1 मिनट ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़4 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending