खबर सक्ती ...
स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में तेजी से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कथित तौर पर हुई अप्रत्याशित वृद्धि पर गंभीर चिंता जताते हुए इसकी तकनीकी जांच कराने तथा खामियां पाए जाने पर स्मार्ट मीटरों को बदलकर पूर्व में प्रचलित पुराने मीटर लगाए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में डॉ. महंत ने कहा है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों, नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रदेश के हजारों उपभोक्ताओं द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं।
पुराने मीटर की तुलना में कई गुना खपत का दावा –
डॉ. महंत ने पत्र में कहा कि अनेक उपभोक्ताओं का कहना है कि पुराने मीटर की तुलना में नए स्मार्ट मीटर में बिजली की खपत कई गुना अधिक दर्ज हो रही है। कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर और पुराने मीटर की तुलनात्मक जांच किए जाने पर भी स्मार्ट मीटर में अधिक खपत एवं बिल आने की बात सामने आई है। उन्होंने इस स्थिति को गंभीर तकनीकी खामी की आशंका से जोड़ते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच की आवश्यकता बताई है।
महंगाई से परेशान जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं –
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई से आम जनता पहले ही परेशान है। ऐसे समय में बिजली बिलों में अचानक वृद्धि होना गरीब, मध्यमवर्गीय और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता के नाम पर उपभोक्ताओं पर अनावश्यक रूप से बढ़े हुए बिजली बिल का बोझ डालने की स्थिति पर सवाल उठाया है।
खामियां दूर हों, अन्यथा पुराने मीटर लगाए जाएं –
डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की तकनीकी खामियों की तत्काल जांच कराई जाए। यदि स्मार्ट मीटरों में किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी अथवा त्रुटि सामने आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाए। साथ ही, जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक उपभोक्ताओं के हित में पूर्व में प्रचलित पुराने मीटरों को पुनः लगाए जाने पर विचार किया जाए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े इस संवेदनशील मामले में सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से बढ़े हुए बिजली बिलों का आर्थिक भार न उठाना पड़े।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























