Connect with us

खबर सक्ती ...

स्व. श्री बिसाहूदास महंत जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का हुआ शुभारंभ .

Published

on

जिला विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दोनों टीम के कैप्टन के साथ टास कराकर खेल का कराया शुभारंभ ,

प्रथम व द्वितीय विजेता टीम को विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन की ओर से मोमेंटो वितरण किया जाएगा ..

सक्ती, महामाया की नगरी सक्ती में स्व. श्री बिसाहूदास महंत जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता आज 15 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम सक्ती में दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट संघ के तत्वाधान में शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर थे तो वही अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि डॉ चरणदास महंत एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) महंत समर्थक, रूप नारायण साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी सक्ती, सहस राम कर्ष, टीपी भावे उपसंचालक, संतन दास निवेदिता फाउंडेशन, रायपुर और सक्ती की टीम ने जिला विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन की उपस्थिति में टाश किया गया रायपुर की टीम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया और जिला सक्ती की टीम को बैटिंग का मौका दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने बताया की हमारे नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के निर्देश में दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज 15 अप्रैल को आरंभ किया गया है यह आयोजन स्व. श्री बिसाहूदास महंत जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर दो दिवसीय है जिसमें सक्ती, राजनांदगांव, कोरबा, रायपुर 4 जिले की टीम ने भाग लिया है यह प्रतियोगिता सक्ती जिले में पहली बार आयोजित की जा रही है और ऐसे आयोजन हमेशा होने चाहिए ताकि दिव्यांग जनों का मनोबल बढ़ता है मैं आयोजन समिति के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि ऐसे आयोजन अवश्य कराने चाहिए, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने बताया कि नवीन जिला सक्ती में दिव्यांगजन व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का यह पहला आयोजन है और खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को देखकर लगता है कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए,

भुरु अग्रवालभुरु अग्रवाल ने बताया कि आयोजन समिति की तरफ से चारों क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को अलग-अलग कलर के ड्रेस वितरण किया गया है, भुरु अग्रवालभुरु की तरफ से विजेता टीम को पहला इनाम 7000 रुपए नगद व स्मृति चिन्ह, दूसरा इनाम 6000 रुपए नगद व स्मृति चिन्ह, तीसरा इनाम 5000 रुपए नगद व स्मृति चिन्ह, चौथा इनाम 4000 रुपए नगर व स्मृति चिन्ह के साथ विजेता टीम को दिया जाएगा यह सभी इनाम भुरु अग्रवाल महान समर्थक की ओर से दिया जा रहा है, गर्मी को देखते हुए जन सहयोग से उपस्थित दिव्यांग खिलाड़ियों एवं उनके साथ आए लोगों को ठंडा पेयजल, ग्लूकोस पानी, फल फ्रूट, भोजन सहित मेडिकल व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में भुरु अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, कोडके मौर्य, ईश्वर जायसवाल, मिथलेश साहू, चंदू जायसवाल, राजा अग्रवाल, संजय राठौर, लाला अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल का सराहनीय योगदान है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन में शामिल होने सक्ती से 130 कांग्रेसजन पहुंचे दिल्ली ..

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिल्ली कूच, रामलीला मैदान की महारैली में होंगे शामिल .. सक्ती, कांग्रेस और इंडिया...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में 1 नवंबर को होगी प्रबुद्ध जन गोष्ठी ..

भाजपा जिला संयोजक नितिन सोनी ने की व्यापक तैयारियां, सांसद संतोष पांडेय होंगे मुख्य अतिथि .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अरनब चक्रवात से फसल क्षति का सर्वेक्षण तेज, खेतों में पहुंचकर उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ने लिया जायजा ..

मालखरौदा और डभरा के प्रभावित गांवों में किया निरीक्षण, किसानों को जल निकासी और फसल बीमा की सूचना देने दी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

डभरा में गरजे सच्चिदानंद उपासने, बोले– वोट चोरी का झूठ फैला रही कांग्रेस, राहुल गांधी पहले पढ़ें अपनी दादी का इतिहास ..

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा की विशाल संगोष्ठी, कांग्रेस के आरोपों और एसआईआर विरोध पर साधा निशाना...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार ..

30 लोहे की सेटरिंग प्लेट बरामद, चोरी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कौन? सांसद कमलेश जांगड़े या देवेंद्र प्रताप सिंह! ..

दो दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी हुईं दो अलग-अलग विज्ञप्तियां, नगर से लेकर जिले तक चर्चाओं का बाजार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कांग्रेस विधायक अधिक मतों से जीतते : गिरधर जायसवाल ..

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उल्लेख, भाजपा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त ..

सक्ती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा। माननीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय कार्यालयों तक चला स्वच्छता अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिया स्वच्छता का संदेश ..

विशेष अभियान 6.0 के तहत कार्यालय परिसरों की सफाई, अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण और अनुपयोगी सामग्री का किया गया निस्तारण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर महाविद्यालय में गूंजे विचार, प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी मेधा –

भाजपा जिला संयोजक राम नरेश यादव ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जागरूक नागरिकता का बताया महत्व, निबंध, भाषण एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending