Connect with us

खबर रायगढ़

सड़क सुरक्षा को लेकर जन चेतना की शुरूआत ..

Published

on

ट्रक ड्रायवर्स और क्लीनर्स की हुई आंखों की जांच, प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त पहल ,

भीषण गर्मी को देखते हुये मुख्य मार्ग में जनसामान्य के लिए खोला गया सार्वजनिक प्याऊ ..

रायगढ़, 24 अप्रैल 2023 को यातायात के नियमों का पालन करने में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम वाहन चलाते समय पूरी सजगता बरतें ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सड़क दुर्घटना से बचा जा सके। यातायात को सुधारकर ही हम सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस-प्रशासन के साथ आमजनों का सहयोग बनी रहे। पुलिस-प्रशासन और यातायात विभाग अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभा रहा है, जरूरत है कि आमजन भी इस जिम्मेदारी को समझें और ईमानदारी से निभाएं, ताकि सड़क पर आप और आपका परिवार सुरक्षित सफर करें।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात एवं पुलिस विभाग द्वारा आज रायगढ़ शहर में जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया। जनचेतना शिविर मुख्यत: तीन बिंदुओं पर नागरिकों में जागरूकता प्रसारित करने पर आधारित है। जैसे साइबर फ्रॉॅड के तरीके और उनसे बचने के उपाय, नशामुक्ति का महत्व और नशे के सेवन के दुष्परिणाम एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है।

जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा साइबर फ्रॉड, नशामुक्ति के महत्व, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने जागरूकता कार्यक्रमों के साथ कार्यवाही के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस, रायगढ़ द्वारा ‘जन चेतना’ के तहत वाहन चालकों एवं क्लीनर्स के लिये एक दिवसीय स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण शिविर रायगढ़-पूंजीपथरा मुख्य मार्ग में ग्राम उर्दना के समीप लगाया गया, जिसमें पीएचसी नन्देली एवं पीएचसी लोइंग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा 63 ड्राइवरों/क्लीनर्स के आँखों की जाँच कर आवश्यकता अनुसार चश्मे का नंबर और दवाईयां लिखी गई है। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा ट्राफिक डीएसपी को सप्ताह में कम से कम दो दिन अलग-अलग स्थानों पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।

यातायात पुलिस द्वारा आयोजित जन चेतना कार्यक्रम में एडिशनल एसपी संजय महादेवा, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त, प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर, डीएसपी ट्राफिक सुशांतो बनर्जी, पीएचसी लोइंग के राजेश आचार्य, पीएचसी नन्देली चंद्रशेखर साहू, थाना यातायात के एएसआई राजेन्द्र पटेल, हेड कांस्टेबल मुकेश चौहान और स्टाफ उपस्थित थे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे वाहन चालकों और क्लीनर्स को समय-समय पर आंखों एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दिये और तेज गति व शराब सेवन कर वाहन चलाने से बचने की हिदायत दी गई है।

सार्वजनिक प्याऊ की हुई शुरूआत ..

रायगढ़ शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए सहायता केन्द्र में यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा सार्वजनिक प्याऊ की शुरूआत भी किया है। सार्वजनिक प्याऊ में देशी मटके में शीतल पेयजल भरा गया है। ताकि वहां से गुजरने वाले राहगीरों को ठंडे पानी के लिए भटकना ना पड़े।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ..

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय , प्रदेश की खेल...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिला अस्पताल में 29 सितंबर को स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ..

सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, बीपी-शुगर जांच के साथ बालिकाओं का होगा HPV टीकाकरण, रक्तदान शिविर भी लगेगा .. सक्ती, ‘सेवा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित ..

पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कचरा नहीं, संसाधन समझें… अपशिष्ट से कमाई और रोजगार के अवसर तलाशें ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला में 150 महिला सदस्यों ने लिया भाग , कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला समूहों...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending