Connect with us

खबर सक्ती ...

बाथरूम की एस्बेस्टस शीट में छिपी अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल ..

Published

on

सक्ती आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: छद्म खरीद से खुलासा, 6 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 11 फरवरी 2026 को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाथरूम की एस्बेस्टस शीट में छिपाकर रखी गई महुआ शराब जब्त कर एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोंठी, थाना सक्ती निवासी फेकूराम सतनामी पिता अजबराम, उम्र 62 वर्ष, अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल द्वारा तत्काल एक छद्म खरीददार को आरोपी के पास भेजा गया। छद्म खरीददार द्वारा महुआ शराब खरीदे जाने की पुष्टि होने पर आबकारी टीम ने मय स्टाफ आरोपी के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली।

तलाशी के दौरान प्रारंभ में घर के भीतर कहीं भी शराब नहीं मिली, किंतु घर के पीछे आंगन में बने बाथरूम के पास महुआ शराब की तेज गंध आने पर अधिकारियों को संदेह हुआ। बाथरूम की सूक्ष्मता से जांच करने पर पाया गया कि बाथरूम की एस्बेस्टस शीट की छत में लकड़ियों की सहायता से शराब छिपाकर रखी गई है। वहां से 24 नग प्लास्टिक पाउच, प्रत्येक में 250 मिली, कुल 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

बरामद शराब के आधार पर आरोपी फेकूराम सतनामी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक संजीव भगत, परसराम कहरा, कमलेश यादव एवं भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending