ख़बर रायपुर
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज 26 अप्रैल को रायपुर दक्षिण विधानसभा में लोगों से करेंगे भेंट-मुलाकात ..

भाठागांव फिल्टर प्लांट के नवनिर्मित 80 एमएलडी एसटीपी का होगा लोकार्पण ..
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 26 अप्रैल को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे और अनेक विकास कार्याें के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में जनता से फीडबैक लेने के साथ ही जनसमस्याओं और मांगों के बारे में भी जानकारी लेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार ..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.35 बजे कटोरा तालाब के सत्पथी चौक में स्वर्गीय लक्ष्मण सत्पथी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात् वे 11.50 बजे पुरानी बस्ती में जैतूसाव मठ एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण और पुरानी बावली वाले हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे कंकाली तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकर्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.25 बजे बुढ़ापारा स्थित नगर निगम खेल मैदान में लोगों से भेंट-मुलाकात और संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर नवीन योजनाओं के शिलालेख का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट के नवनिर्मित 80 एमएलडी एसटीपी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे स्कूल के शाला भवन में हॉल, लैब निर्माण एवं पुनर्विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login