Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं ..

Published

on

प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश ,

आज जनदर्शन में कुल 34 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, 26 अप्रैल 2023 को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज अपने कार्यालय कक्ष के बाहर में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न दूर-दराज क्षेत्रों से आए आमनागरिकों और ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायते सुनी। सभी की आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। वही आज जनदर्शन में कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए ।

इसी क्रम में आज जनदर्शन में अडभार तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम गोरखापाली निवासी देवसिंह पटेल पिता अंतराम पटेल ने अपने पुत्र स्व.भागवत प्रसाद पटेल के बिजली बिल माफ किए जाने के सम्बन्ध में आज जनदर्शन पहुंचे हुए थे, जैजैपुर तहसील के ग्राम ठठारी निवासी शंभू लाल लाठिया ने अनाहरित सामान्य भविष्यनिधि राशि का भुगतान करने के सम्बन्ध में पहुंचे, लखन लाल राठौर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर ने ग्राम पंचायत सिरली सरपंच द्वारा 14 वित्त एवं 15 वित्त की राशि द्वारा जो कार्य किया गया है उसकी जांच कराने के संबंध में एवं मनरेगा के तहत ग्राम सिरली के कलमीमांग तलाब में गहरीकरण किया गया है उसकी जांच कराने के संबंध में आज जनदर्शन में पहुंचे हुए थे, डभरा विकासखंड के ग्राम सारसकेला निवासी छोटेलाल दिल्लो / दिव्या दिल्लो ने मजदूरी करते वक्त दुर्घटना का शिकार हो जाने से परिवारिक स्थिति अति दैनिय होने व स्वास्थ्य सुधार हेतु इलाज के लिए सहायता प्रदान करने की संबंध में पहुंचे थे, डभरा तहसील ग्राम सिंघीतराई के रामाधार, मंगल, साधुशरण, चिन्ता दिवाकर एवं ग्रामवासी राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग (ADB) प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ सड़क विकास परियोजना लोक निर्माण विभाग बिलासपुर को सक्ती टुंडरी मार्ग लंबाई 31- 481किलोमीटर में भूमिग्रहित भूमि का मुआवजा भूमि स्वामियों को भुगतान करने के संबंध में पहुंचे हुए थे, डभरा तहसील ग्राम नवापारा निवासी देवकुमार पटेल पिता दयालु पटेल ने शासन के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा बार बार तंग करने के संबंध में पहुंचे हुए थे, संतोष राठौर उपसरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सिरली (रायपुरा) ने पटवारी हल्का नंबर 20 संगीता चंद्रा मुख्यालय रायपुरा के विरुद्ध कार्यवाही कर स्थांनतरण कराने के सम्बन्ध में पहुंचे, जैजैपुर तहसील के चतुर सिंह चंद्रा ग्राम केकराभाठा निवासी ने टावर लाइन का मुआवजा के सम्बन्ध में, तो वही हसौद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरीमठ निवासी समारिन बाई पति बाबूलाल जाति गांडा ने PWD रोड़ मेरे नाम की जमीन सड़क निर्माण में पढ़ रहा है उसका मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिला है उसको दिलाने के संबंध में आज जनदर्शन में पहुंचे हुए थे। इसी प्रकार आज जनदर्शन में कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़4 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending