Connect with us

खबर सक्ती ...

नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा ..

Published

on

फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी का निर्णय ..

सक्ती, फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती के विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने 13 वर्ष 8 माह की नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध आरोपित अपराध दोष सिद्ध पाए जाने पर 20 वर्षीय आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा एवं अर्थदंड से दंडित करने का निर्णय पारित किया है। विशेष लोक अभियोजक राकेश महंत ने बताया कि 13 वर्ष 8 माह की नाबालिक अभियोक्त्री को अभियुक्त ट्रक ड्राइवर ने मोबाइल में रात्रि करीबन 12:00 बजे फोन कर उसके घर के बाहर बुलाया और नाबालिग किशोरी के अपने घर के ऊपर मंजिल से नीचे आने पर घर के बाहर मे अभियुक्त शादी करूंगा कह कर अपने साथ ले जाऊंगा बोला और नाबालिग किशोरी के मुंह को दबाकर अपने डंपर में बिठाकर नंदेली ले गया और नंदेली से रायगढ़ ले गया तथा रायगढ़ से अपने घर उत्तर प्रदेश ले गया जहां नाबालिग किशोरी को अभियुक्त अपने घर ले गया और शादी कर लिया। नाबालिग किशोरी ने शादी करने से मना किया तथा विरोध किया तो अभियुक्त ने अंगीठी से जलती लकड़ी लेकर उसके दाएं हाथ को जला दिया। अभियुक्त नाबालिग किशोरी को अपने घर में एक हफ्ते तक अपने साथ रखा तथा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया । घटना की सुबह नाबालिग किशोरी के घर में पता नहीं चलने तथा आसपास तलाश के बाद नहीं मिलने पर नाबालिग किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराया था। नाबालिग किशोरी ने अपने पिता के मोबाइल में मैसेज किया जिसमें लिखा था मम्मी, पापा और भैया, नाबालिक किशोरी के पिता ने उक्त अपने मोबाइल को लेकर थाना गया और मोबाइल को बताया। जिस नंबर से मैसेज आया था उस मोबाइल नंबर के लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस वाले पौधन पुर रामपुर थाना अखंड नगर जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश अभियुक्त के घर पहुंच गए और नाबालिग किशोरी को अभियुक्त के कब्जे से बरामद कर वापस थाना डभरा जिला सक्ती छत्तीसगढ़ लाये तथा नाबालिग किशोरी के माता-पिता को सूचना दिए। थाना डभरा द्वारा अभियुक्त के खिलाफ त्वरित करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया तथा विवेचना उपरांत भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 376 की उप धारा – 2 (ढ ) भारतीय दंड संहिता एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत अभियोग पत्र विशेष न्यायालय फास्ट ट्रेक कोर्ट (पोक्सो एक्ट) सक्ती में पेश किया गया । प्रकरण में अभियोजन द्वारा सभी महत्वपूर्ण 21 साक्षी को न्यायालय में परीक्षण कराया गया। विशेष न्यायालय सक्ती ने उभय पक्षों को पर्याप्त समय अपने पक्ष रखने के लिए देने के पश्चात तथा अभियोजन एवं अभियुक्त पक्ष के अंतिम तर्क श्रवण करने तथा संपूर्ण विचारण पूर्ण होने के पश्चात न्यायालय द्वारा निर्णय पारित किया गया। अभियोजन द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आरोपित अपराध संदेह से परे प्रमाणित कर दिए जाने से अभियुक्त विकास कुमार पिता ननकउ गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी उधमपुर रामपुर थाना अखंड नगर जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश को विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी द्वारा सिद्ध दोष पाए जाने पर दोष सिद्ध घोषित किया गया। अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के अपराध के लिए 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,000 रुपए का अर्थदंड भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के अपराध के लिए 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रुपए का अर्थदंड तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के अपराध के लिए 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक पोक्सो राकेश महंत ने किया ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending