Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आयोजित भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भक्त प्रह्लाद की कथा संपन्न ..

Published

on

धन प्राप्ति के लिए करें भगवान भोले नाथ की आराधना – आचार्य राजेंद्र महाराज ,

भागवत कथा में सनातन संस्कृति व परंपरा के साथ विद्याभारती के विचार धारा की झलक – अधिवक्ता चितरंजय ..

सक्ती, भारतीय सनातन संस्कृति और परंपरा के जिस विचार धारा का प्रभाव इस भागवत कथा में झलक रही हैं वह सरस्वती शिशु मंदिर के जनक विद्या भारती से ओत प्रोत है।यह अद्भुत एवम सुखद संयोग है कि उसके प्रतिनिधि व्यास पीठ पर विराजमान है तो वहीं यजमान के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर के संचालक आसीन है तो वहीं आयोजन स्थल ग्राम पोरथा की धरती भी उसी राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उद्गम स्थल है, यह बात अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आज कथा मंच से व्यक्त करते हुए विद्या भारती परिवार के सदस्य होने के नाते खुद भी गौरवान्वित होने की बात कही।

व्यास पीठ आचार्य राजेंद्र महाराज ने इस अकिंचन भागवत कथा के तृतीय दिवस पर दक्ष प्रजापति की कथा वि सती की कथा सुनाते हुए बताया कि सती के यज्ञ कुंड में कूदने के साथ ही देवाधिदेव महादेव की तंद्रा भंग हुई और क्रोधित होकर वीर भद्र को यज्ञ को भंग करने आदेश दिया तब हाहाकार मच गई और देवता भोलेनाथ की विनती करने लगे तब भोले नाथ के द्वारा विनती स्वीकार करने के बाद ही यज्ञ संपन्न हुआ। साथ ही आचार्य ने भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए भगवान नरसिंह के द्वारा हिरण्य कश्यप वध को मनोरम झांकी के साथ प्रस्तुत किया। कथा मंच से गायत्री परिवार के भगत राम साहू ने लोगों से भारतीय सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए लोगों से सतत तत्पर रहने का आग्रह किया।

इन पलों में सरपंच मधु श्याम राठौर, गायत्री परिवार सक्ती से हीरानंद साहू, महेश साहू के डा मनोज राठौर, मोहित राठौर आदि ने अपने गरिमामय उपस्थिति के साथ व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पोरथा व भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छ ग के सायुज्य में आयोजित कथा में लोगों की भीड़ कथा श्रवण के लिए उमड़ रही है तथा अलग अलग संगठनों के द्वारा प्रतिदिन पंडाल में प्रसाद की व्यवस्था की जा रहीं हैं जिससे आयोजकगण उत्साहित हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली3 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर खेत और खसरे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें: अपर कलेक्टर भगत ..

दूरस्थ खेतों में पहुंचकर परखी सर्वे की गुणवत्ता, धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी लिया जायजा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती मे ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बडी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार ..

न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को भेजा जेल, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी .. सक्ती, जिले में लंबे समय...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

भाजपा मंडल भौथिया की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ..

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र , मंडल प्रभारी रामनरेश यादव...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

हवाई फायरिंग विवाद के बीच SP अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे अवधेशानंद गिरी महाराज ..

शस्त्र पूजन को बताया नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक आदर्श, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending