खबर सक्ती ...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में 1 मई से 21मई तक ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ आरंभ ..

शिविर में 5 वर्ष से 17 वर्ष के बच्चों को विभिन्न विधाओं जैसे योग, एथलेटिक्स, तैराकी, कब्बड्डी, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, फुटबाल, पेंटिंग चित्रकला, संगीत, नृत्य कला का प्रशिक्षण दिया जावेगा ..
सक्ती, जिला प्रशासन एवँ खेल एवँ युवा कल्याण विभाग द्वारा जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय खेल मैदान में आज 1 मई से 21मई तक ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ इस शिविर में 5 वर्ष से 17 वर्ष के बच्चों को विभिन्न विधाओं जैसे योग एथलेटिक्स तैराकी कब्बड्डी टेबल टेनिस बेडमिंटन फुटबाल पेंटिंग चित्रकला संगीत नृत्य कला का प्रशिक्षण दिया जावेगा जिनमें पंजीयन कराना आवश्यक है।

खेल मैदान के अलावा अन्य उपलब्ध स्थल पर कुशल प्रशिक्षित के द्वारा सुबह 5 30 से प्रारंभ होगा शुभारंभ के अवसर पर जिला कलेक्टर नूपर राशि पन्ना ने कहा कि बच्चों के लिए यह प्रशिक्षण बहुत लाभदायक है इसका लाभ बच्चे जरूर ले अभिवावक अपने बच्चों को भेजे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के डॉ चरण दास महन्त के शिक्षा विभाग जिला सकती के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर शहर के बच्चों के निश्चित रूप से लाभ दायक हैं सभी अभिवावक अपने बच्चों को जरूर भेजे ताकि उनका मानसिक एव शारिरिक विकास हो सके आज 1मई श्रम दिवस भी है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंकज डाहीरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी, विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, बी ओ के पी राठौर, जिला खेल अधिकारी हरि पटेल, श्री सिदार, तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार शिव कुमार डड़सेना, शिक्षक संघ के चन्द्रप्रकाश तिवारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ उत्तम गवेल, चतुर सिंह चन्द्रा, एन पी गोपाल, दादू केवट, योग शिक्षक श्री साहू सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षण अधिकारी बच्चे की उपस्थिति रही। आज शुभारंभ के दिन सभी को योग सिखाया गया रोज सुबह एक घण्टे योग का कार्यक्रम होगा उसके पश्चात अन्य विधाओं का प्रशिक्षण होगा शहर के गण मान्य लोगों ने भी योग अभ्यास में भाग लिया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login