Connect with us

खबर सक्ती ...

कारवां पत्रकारों का- 16 मई को जुटेंगे प्रदेश के पत्रकार सक्ती में ..

Published

on

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का होगा शपथ ग्रहण समारोह ,

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत जिले के आठ टॉपर विद्यार्थियों का करेंगे सम्मान साथ ही साथ मेधावी विद्यार्थियों के साथ रात्रि भोज भी करेंगे ,

सक्ती जिले के प्रथम अध्यक्ष श्यामसुंदर के शपथ ग्रहण समारोह एवं जन्मदिन के मौके पर सजेगी सितारों की महफिल, बॉलीवुड नाइट का होगा आयोजन ,

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, सांसद गुहाराम, विधायक रामकुमार यादव, केशव चंद्रा सहित रहेंगी अनेकों हस्तियां मौजूद ,

आयोजन को लेकर पत्रकार साथियों में उत्साह, नवगठित सक्ती इकाई के सदस्य जुटे तैयारियों में, पत्रकार साथियों का भी होगा सम्मान ..

सक्ती, 16 मई को सक्ती शहर में आयोजित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवगठित सक्ती जिले के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से तथा शहरों से पत्रकार साथी जुटेंगे। इस अवसर पर पत्रकारों का कारवां होगा तो वही इस शपथ ग्रहण समारोह एवं वालीवुड नाइट कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, जन नेता एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व पुनर्वास एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केशव चंद्रा, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव विश्व दीपक राई प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

तथा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवगठित सक्ती जिले के

प्रथम जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, कांग्रेस नेता श्यामसुंदर अग्रवाल के 16 मई को आयोजित जिला अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण समारोह एवं उनके जन्मदिन के मौके पर सितारों की महफिल भी सजेगी तथा इस अवसर पर जहां वालीवुड नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, एवं कार्यक्रम को लेकर वृहद रूप से तैयारियां की जा रही हैं, तो वहीं शहर के बगबुढ़वा स्थित वासु रिसोर्ट में 16 मई की रात्रि 7:00 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों के उद्बोधन के साथ ही नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा तत्पश्चात श्यामसुंदर अग्रवाल के जन्मदिन कार्यक्रम के साथ ही बॉलीवुड नाइट भी संपन्न होगा, उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य जुटे हुए हैं।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के 16 मई को सक्ती में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में संघ के पदाधिकारी/सदस्य एवं पत्रकार साथी भी जुटेगे, ज्ञात हो कि श्यामसुंदर अग्रवाल छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सक्ती जिले के प्रथम अध्यक्ष, नगर पालिका सक्ती के पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष, अविभाजित जांजगीर-चांपा जिले में जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अग्रवाल सभा सक्ती के संरक्षक, वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारी सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संस्थाओं में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं तथा 16 मई को श्यामसुंदर अग्रवाल का जन्मदिन भी है।

वहीं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सक्ती जिले के नवनियुक्त जिला महासचिव राज शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों एवं संघ के सदस्यों को इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है, तथा सक्ती जिला बनने के बाद पत्रकारों का यह पहला ऐसा बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों से पत्रकार साथी पहुंचेंगे, तथा इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के आगंतुक सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की ओर से सम्मान का भी कार्यक्रम रखा गया है।

जिले के आठ टॉपर विद्यार्थियों का विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत करेंगे सम्मान ..

16 मई को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सक्ती जिले के छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के घोषित परीक्षा परिणामों में स्टेट मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले जिले के विभिन्न स्थानों के 8 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी करेंगे, तथा उपरोक्त सभी विद्यार्थियों को सह सम्मान 16 मई के कार्यक्रम में उनके अभिभावकों सहित उन्हें सादर आमंत्रित भी किया गया है, तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत मेधावी विद्यार्थियों के साथ रात्रि भोज भी करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़11 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

♦️ सक्ती में बूथ 191 पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का प्रसारण ..

♦️ भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ कार्यक्रम में की सहभागिता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडार, किसान समय पर करें उठाव – उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ..

सक्ती, खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय रहते खाद एवं प्रमाणित बीज...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending