Connect with us

खबर सक्ती ...

चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के तत्वाधान में तहसीलदार शिव कुमार डनसेना की विदाई एवम् मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित ..

Published

on

कर्तव्य पथ पर आम लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना ही मेरा संकल्प…तहसीलदार शिवकुमार डनसेना ,

व्यक्ति इंसानियत से ही लोगों के दिलों में बसता है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, व्यक्ति कभी भी कहीं भी किसी पद पर आसीन हो उसके भीतर इंसानियत बरकरार हो तभी वह लोगों के दिलों में बसता है, यह बात आज तहसीलदार पद पर पदोन्नत शिव कुमार डनसेना के विदाई समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में आभार प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य तक पहुंचने हमेशा अपने हौसले बुलंद रखें।

समारोह के मुख्य अतिथि शिव कुमार डनसेना ने सक्ती वासियों से अपनापन इजहार करते हुए बताया कि सक्ती पदस्थापना के प्रथम दिवस पर पसीने से लथपथ किसान के गुहार ने मेरे जीवन में एक अमिट छाप छोड़ दिया और तभी मैने संकल्प ले लिया कि मैं अपने ड्यूटी व कार्यों से आम लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकूं तथा मेरा यही संकल्प आज सक्ती वासियों के साथ अपनत्व व प्रेम की वजह बना।
समारोह में उपस्थित नव नियुक्त उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी श्याम सुंदर अग्रवाल ने शिवकुमार डनसेना को एक सरल और सहज अधिकारी बताते हुए उनके पुनः सक्ती पद स्थापना की उम्मीद जताई ।

समारोह में उपस्थित हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2023 के प्रावीण्य सूची में शामिल विवेक अग्रवाल ने सी ए, संस्कार ने आइ ए एस के साथ ही श्रेया पांडे ने प्राध्यापक बनने की इच्छा जताते हुए आज अपने सम्मान के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स सक्ती के पदाधिकारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम के शुरुवात में मुख्य अतिथि एवं मेघावी छात्रों का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ से चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय डालमिया, अनिल दरयानी, मनीष कथुरिया, प्रकाश अग्रवाल, जन सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक खेतान आदि ने स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि तहसीलदार को पत्रकार सुभाष गर्ग व दिलीप अठवानी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेता संजय रामचंद्र ने किया तो मंचासीन चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश पदाधिकारी शंकर अग्रवाल, गल्ला किराना व्यापारी संघ के सुनील अग्रवाल, अग्रवाल सभा के आनंद अग्रवाल, देवांगन समाज के समारू देवांगन आदि के उपस्थिति से कार्यक्रम भव्य लग रहा था। इन पलों में नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, मेघावी बच्चों के अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending