Connect with us

खबर सक्ती ...

गायत्री परिवार के सान्निध्य में दीप यज्ञ अनुष्ठान एवं पूजन के साथ मातृ दिवस पर मातृ पूजन एवम् वयोवृद्ध माताओं का किया सम्मान ..

Published

on

पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण को रोकने भारतीय पर्वों के साथ पाश्चात्य उत्सवों को भी सनातन संस्कृति अनुरूप मनाना समयानुकूल होगा… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, अमेरिकन एक्टिविस्ट एना जार्विस जिसे अपनी मां से खासा लगाव होने से बिना विवाह किए उसके साथ रहकर सी करती रही तथा मां के मृत्यु उपरांत एना ने मां के सम्मान व याद में मदर्स डे की शुरूआत की और तब से हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है तो वहीं भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार हर दिन मां के सम्मान का दिन होता है। परंतु आज पाश्चात्य संस्कृति के भेड़िया धसान अनुकरण की प्रवृति को रोकने सनातन संस्कृति के अनुरूप हमें इन उत्सवों को मनाना लाज़िमी हो गया है और इसी तारतम्य में आज मदर्स डे यानी मातृ दिवस पर गायत्री परिवार सक्ती के सान्निध्य में दीप यज्ञ अनुष्ठान के साथ मातृ पूजन का अनूठा आयोजन किया गया।

गायत्री शक्ति पीठ के वरिष्ठ आचार्य भगत साहू के साथ गायत्री परिवार के लोगों ने अधिवक्ता चितरंजय पटेल के निवास_ राधा कृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में दीप यज्ञ अनुष्ठान एवं पूजन के साथ वयोवृद्ध माता श्रीमती प्रेम कुंवर एवं सासु माता श्रीमती द्रौपदी बाई का अभिनंदन पूजन कर माताश्री द्वय के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की मंगल कामनाएं की।

मातृ दिवस पर इस अनूठे अयोजन को लेकर आम चर्चा रही कि इसी प्रकार भारतीय अथवा पाश्चात्य, हर उत्सव को सनातन संस्कृति व परंपरा अनुरूप मनाएं तो सामाजिक समरसता व भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी जिससे भारतीय संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित है।
इन पलों में मातृ दिवस के आयोजक चितरंजय पटेल ने गायत्री परिवार को इस अध्यात्मिक व प्रेरणादायी आयोजन के लिए साधुवाद प्रगट करते हुए कहा कि आज जब समाज में वरिष्ठजनों के सम्मान में गिरावट जारी है तब ऐसे आयोजनों से भावी पीढ़ी को निश्चित रूप से एक सकारात्मक संदेश मिलेगा।

आज इन पलों में गायत्री परिवार के राजकुमार पटेल, अधिवक्ता संघ के सचिव उदय वर्मा, पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य चूड़ामणि साहू आदि परिजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा22 घंटे ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा1 दिन ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending