Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में दी विकास कार्यों की सौगात ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ती जिले के ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम सुवाडेरा में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम मसनियाकला के प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित मसनियाखुर्द में 25 लाख रूपये से अधिक लागत राशि के नवनिर्मित समिति कार्यालय एवं गोदाम भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही तेरह लाख रूपये से अधिक लागत राशि के किसान कुटीर निर्माण कार्य रगजा और तेरह लाख रूपये से अधिक लागत राशि के किसान कुटीर निर्माण कार्य अमलडीहा का भूमि पूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। गांव के किसान गरीब कैसे आगे बढ़े इस पर कार्य किया जा रहा है। गांव का हर व्यक्ति अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बने इसके लिए राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान मजदूर न्याय योजना, नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा एक एकड़ में 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की गई है। जो किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है तथा आने वाले समय में शिक्षा सड़क रोजगार आदि दिशा में भी और बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। इसी प्रकार कार्यक्रम को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक और राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 725 नए सेवा सहकारी समिति बनाए गए हैं तथा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की गई है जो किसानों के आर्थिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योतसना महंत, कांग्रेस कमेटी जिलाअध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव इंजि. रवि पाण्डेय, गुलजार सिंह, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, अध्यक्ष प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मसनियाखुर्द रमेश कुमार गबेल, संस्था प्रबंधक प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति मसनियाखुर्द आशुतोष जायसवाल, कमिश्नर छत्तीसगढ हाऊसिंग बोर्ड सत्य नारायण राठौर, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending