Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगो की समस्याएं ..

Published

on

जनदर्शन में आज कुल 37 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, 24 मई 2023 को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमलोगो से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए।
आज आयोजित जनदर्शन में विकासखंड सक्ती के ग्राम सकरेली निवासी लोमस प्रसाद केवट, लक्ष्मी प्रसाद केवट, सोनाऊ राम केवट, ओमशंकर केवट सहित राजेश केवट आवदेन लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम सभी लोगों (आवेदकगणो) का घर मेन रोड से लगभग 30 मीटर अंदर खेत में बना हुआ है। जहां पर आने जाने के लिए पूर्वजों द्वारा रास्ता बनाया गया था। जिसको रवि केवट द्वारा उस रास्ता को बंद करके बाउंड्री वॉल बनाने की तैयारी कर रहा है। जिससे वह रास्ता बंद हो जायेगा तथा ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच एवं अन्य सदस्य द्वारा भी रवि केवट को समझाने के बावजूद भी रास्ता देने के लिए मना कर रहा है और अपनी मनमानी कर रहा है। जिस पर कलेक्टर ने नियमानुसार निराकरण कराने का आश्वाशन दिया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हरदी, सिरली के सरपंच ने मोहदीकला में सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया बोराई नदी में एनीकेट डैम के पास ग्राम बसंतपुर और ग्राम हरदी के नाला के बीचो-बीच बना सुरंग को बंद करने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार आज जनदर्शन में बाराद्वार वार्ड नं 11 के समस्त नगरवासी ने दो माह से चांवल वितरण नही होने के सम्बन्ध में कलेक्टर को आवेदन दिया। सक्ती तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम लवसरा निवासी संतरा बाई एवं रथबाई टंडन ने जमीन बटवारा कराने, विकासखंड जैजैपुर के ग्राम कचंदा निवासी सम्मत लाल यादव ने मुआवजा दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा आवास निर्माण, राशन कार्ड बनाने, मुआवजा राशि दिलाने, पट्टा, भू-अर्जन पर आपत्ति, पेंशन, सहायता राशि प्रदान करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को अग्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 मिनट ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...53 मिनट ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending