खबर सक्ती ...
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने किया जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण ..

सक्ती, 30 मई 2023 को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय सक्ती में संचालित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सभाकक्ष ,जनसंपर्क विभाग, निर्वाचन शाखा, आदिवासी विकास विभाग, अधीक्षक शाखा, स्थापना शाखा, नाजिर शाखा, अपर कलेक्टर न्यायालय, स्टेनो कक्ष, भू अभिलेख शाखा का औचक निरीक्षण किया गया तथा समस्त कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय अवधि में कार्यालय में उपस्थित रह कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारी को कार्यालय का साफ-सफाई रखने, टेबल कुर्सी एवं अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय दायित्वों का निर्वहन किये जाने का निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार सुशीला साहू, सहायक कोषालय अधिकारी राकेश चौधरी, जिला नाजिर यशवंत चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login