Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

सभी विभाग आपसी समन्वय से जिले के विकास में करे बेहतर कार्य – कलेक्टर ,

कलेक्टर ने स्कूल जतन योजना के तहत धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ..

सक्ती, 31 मई 2023 को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्कूल जतन योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों के धीमी गति पर नाराजगी जताई तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी निर्वाचन के लिए सभी तैयारियो की अद्यतन जानकारी लेते हुवे सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दल गठन हेतु अब तक किए गए पीपीईएस, कर्मचारी डेटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर की जानकारी ली तथा सभी विभाग प्रमुखों को इस कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों तथा पेंशन प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से इनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के विकास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में खाद की उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को खाद की कमी ना होने पाए। बैठक में कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता के कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी सीईओ को जिले में जितने भी आवेदनों का सत्यापन हो चुका है उन्हें नियमानुसार जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करते हुए पात्रतानुसार निर्धारित समय सीमा में युवाओं के लिए स्कील ट्रेनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से जिले में खाद के भंडारण, उपलब्धता एवं वितरण आदि की जानकारी ली और जिले में किसानों को खाद की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखने कहा। उन्होंने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में स्थानीय आवश्यकता और बाजार की संभावनाओं के आधार पर विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को इसके माध्यम से लाभ मिल सके इस पर कार्य करने कहा।

इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन के कार्य, अमृत सरोवर योजना, विधवा पेंशन सहित विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्याें की समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागों के लंबित टीएल प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनका शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में व्यक्तिगत रूचि लेकर बिना किसी लापरवाही के आमजनों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर, सर्व एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़4 मिनट ago

🚨 रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ..

🚨 सीएसपी रायगढ़ और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में थाना साइबर और चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने किया रेड ,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम पर सक्ती में मैराथन दौड़, युवाओं और नागरिकों ने दिखाया उत्साह ..

सक्ती, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ थीम...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

अग्नि सुरक्षा हेतु आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी ..

जांजगीर-चांपा, ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की संभावना को देखते हुए भारत सरकार गृह मंत्रालय,...

खबर रायगढ़18 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending