Connect with us

खबर सक्ती ...

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 7 और 8 जून को जिला स्तर पर मेगा शिविर का होगा आयोजन ..

Published

on

कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों को ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना से लाभान्वित होने की अपील ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 7 एवं 8 जून 2023 को जिलाव्यापी अभियान अंतर्गत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में एवं नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पालिका परिषद सक्ती के वार्ड क्रमांक 5 सामुदायिक भवन नेहरू कालेज के पास तथा नगर पंचायत जैजैपुर अंतर्गत 7 जून को सांस्कृतिक भवन वार्ड क्रमांक 13 में और 8 जून को सद्भावना भवन वार्ड क्रमांक 2 में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेगा शिविर आयोजन किया जाना है। इसी प्रकार अन्य नगरीय निकायों के चिन्हांकित स्थलों में भी मेगा शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों का कार्ड बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है की कलेक्टर ने विगत समय सीमा बैठक में सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओ को इस कार्य के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत जिला स्तर पर ग्रामीण तथा नगरीय निकायों में मेगा शिविर का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने समस्त जिलेवासियों से ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना से लाभान्वित होने की अपील की है।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियो को जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि योजना अंतर्गत प्रत्येक पात्र व्यक्ति का अलग अलग कार्ड बनाया जाना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बीपीएल राशन कार्डधारी 5 लाख तक एवं एपीएल राशन कार्डधारी 50 हजार तक आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पंजीकृत अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकते है। संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के ऐसे समस्त निवासी जिनका राशन कार्ड बना है एवं जिनका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक है, वे सभी आयुष्मान कार्ड हेतु पात्र है। ऐसे सभी हितग्राही अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या निर्धारित अन्य सेवा केंद्र जाकर भी अपना एवम अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविर का होगा आयोजन ..

जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक होगा समाधान शिविर का आयोजन .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending