Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी दूरदराज से आए लोगो की समस्याएं ..

Published

on

जनदर्शन में आज कुल 37 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमलोगो से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए।

आज आयोजित जनदर्शन में विकासखंड मालखरौदा के ग्राम पिहरीद के हाई स्कूल विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा स्कूल जाने वाली सड़क को बनवाने के लिए आज जनदर्शन में आवेदन दिए। उन्होंने बताया कि बरसात के समय में स्कूल जाने वाला सड़क पुरी तरह से कीचड़मय हो जाता है जिस कारण से सभी स्कूल जाने वाले बच्चों तथा लोगों को भी आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क कीचड़ होने के वजह से बच्चे सड़क पर गिर जाते है जिससे गणवेश और किताबें पुरी तरह से कीचड़ में खराब हो जाते है। यह सड़क बरसात के दिनों में पैदल जाने के लायक नहीं रहता है। जिस वजह से आज हम लोग जनदर्शन के माध्यम से सड़क बनाने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिए। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल मालखरौदा सीईओ को बुलाकर हाई स्कूल पिहरीद जाने वाले सड़क का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम मिरौनी निवासी रामप्यारे साहू पिता सोनाऊ राम ने श्रम विभाग के योजना के तहत सहायता राशि नही मिलने के सम्बन्ध में आवेदन लेकर पहुंचे हुए थे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार आज जनदर्शन में ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती के समस्त ग्रामवासियो ने मत्स्य कृषकों द्वारा जमुना खाई में अवैध रूप से सिंघाड़ा डालने के सम्बन्ध में कलेक्टर को आवेदन दिया। जैजैपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम ठठारी निवासी शंभू लाल राठिया ने मुआवजा राशि दिलाने के सम्बंध में पहुंचे, विकासखंड अडभार के ग्राम फगुरम निवासी विसम्भर महिलांगे पिता मोहरसाय ने धान की बोनस के रुपए में कटौती के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे।

जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार अन्य आवेदको द्वारा आवास निर्माण, राशन कार्ड बनाने, मुआवजा राशि दिलाने, पट्टा, भू-अर्जन पर आपत्ति, पेंशन, सहायता राशि प्रदान करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को अग्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending