Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा अध्यक्ष ने नंदौरकला में 45 लाख रुपए से अधिक लागत के 6 बिस्तर वार्ड का किया लोकार्पण ..

Published

on

जिले में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के होने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहा है बेहतर कार्य – विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ,

जीवन में स्वास्थ्य को प्रथम प्राथमिकता देनी चाहिए, कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य है सराहनीय- सांसद ज्योत्सना महंत ..

सक्ती, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने ग्राम पंचायत नंदौरकला में 45 लाख रुपए से अधिक लागत के विभिन्न 6 बिस्तर वार्ड स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, वित्तीय वर्ष 2022-23 अंतर्गत ग्राम नंदौरकला में 9.17 लाख रुपए की लागत के 6 बिस्तर वार्ड का लोकार्पण किया, इसी प्रकार उन्होंने ग्राम लवसरा, डेरागढ़, बस्ती बाराद्वार और सिंघनसरा में क्रमशः 9.17 लाख रुपए की लागत के 6 बिस्तर वार्ड का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि नवगठित जिला सक्ती बनने के बाद जिले में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के होने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे हैं। जिसका लाभ जिलेवासियों को मिल रहा है।

इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को जीवन में अपने स्वास्थ्य को प्रथम प्राथमिकता देनी चाहिए और कलेक्टर द्वारा जिले में गर्भवती माताओं के डिलीवरी सहित स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जाने वाला कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्ती जिला बेहतर कार्य कर रहा है, यदि माता और जन्म लेने वाला बच्चा दोनों अगर स्वस्थ होंगे तो हमारा समाज भी स्वस्थ और सुंदर होगा। उन्होंने सभी महिलाओं को अपने घर परिवार सहित अपने स्वयं के खानपान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया क्योंकि स्वस्थ महिला से ही स्वस्थ परिवार का निर्माण होता है। इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन चौपाल आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र में प्रसव के लिए आमजन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि जिले में सर्व शक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ द्वारा प्रसव सुविधा सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। लोगों को शासकीय अस्पतालों में प्रसव सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही अब 6 बिस्तर वार्ड के निर्माण होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में और वृद्धि होगी। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य विकास कार्यों के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ ही इस अवसर पर नव विवाहित जोड़ों को नई पहल कीट तथा शिशु वती एवं गर्भवती माताओं को सुरक्षित मातृत्व हाइजीन कीट का वितरण किया गया। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा यूनिसेफ के अभिषेक सिंह (सोशयल बिहेवियर चेंजेस स्पेशलिस्ट), श्वेता पटनायक (वाटर सैनिटाइजेशन हाइजीन स्पेशलिस्ट) को सक्ती जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सुविधाओं के उन्नयन हेतु जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत जांजगीर चांपा अध्यक्ष श्रीमती यनीता यशवंत चंद्रा, गुलजार सिंह, सूरज महंत, पिंटू ठाकुर, अमित राठौर, अंजू राठौर, त्रिलोक चंद जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडिन, श्याम सुंदर अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सूरज सिंह राठौर, एसडीएम पंकज डाहिरे, यूनिसेफ के राज्य प्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण शिविर का किया अवलोकन ..

ग्राम नंदौरकला में 6 बिस्तर वार्ड के लोकार्पण अवसर पर जिला प्रशासन और यूनिसेफ द्वारा आयोजित ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण शिविर का भी आयोजन किया गया था। जिसका अवलोकन विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने किया। इस शिविर में मातृत्व स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, कुपोषण, टीकाकरण, एनीमिया और सिकलिंग का जांच किया गया। इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कल्पना राठौर, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर समीर अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश बंजारे ने चिकित्सकीय जांच व परामर्श दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending