Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना नगर के 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल का किया औचक निरीक्षण ..

Published

on

मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं का रखे विशेष ध्यान, मौसमी बिमारियों के रोकथाम के लिए करें उचित प्रबंधन – कलेक्टर ,

भीड़-भाड़ वाली स्थिति से बचने के लिए एक पेशेंट एक परिजन का नियम करें लागू – कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने आज सक्ती नगर के 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा मौसमी बिमारीयों से रोकथाम के लिए उचित प्रबंधन किए जाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल के सोनोग्राफी कक्ष, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, स्त्री रोग व प्रसुति विभाग आयुषमान कार्ड कक्ष, नर्स ड्युटी कक्ष, प्रयोग शाला कक्ष, टी.बी. जाॅच कक्ष, पुरूष मरीज वार्ड, महिला मरीज वार्ड, स्टोर रूम, पैथोलाॅजी कक्ष, ओ.पी.डी. और दवा वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल के मेडिकल वार्ड में ज्यादा भीड़-भाड़ वाली स्थिति से बचने के लिए ’’एक पेशेंट एक परिजन’’ का नियम लागू करने को कहा।

उन्होंने ऑपरेशन थीयेटर एवं अन्य आवश्यक स्थलों पर अनाधिकृत प्रवेश प्रतिबंधित का बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा बिना पार्याप्त कारण के कोई भी मरीज रिफर न होने पाये इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राठौर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।

कलेक्टर नेे स्त्री रोग तथा प्रसुति विभाग में भर्ती गर्भवती महिला श्रीमती मोंगरा बाई का जाना हाल-चाल-

नगर के 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्त्री रोग तथा प्रसुति विभाग में हरदी सिवनी निवासी गर्भवती महिला मोंगरा बाई से अस्पताल में मिल रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर ने श्रीमती मोंगरा बाई के आज ही जन्में जुड़वा बच्चीयों को देखते हुए उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य सुविधा का विशेष ध्यान रखें जाने के निर्देश दिये है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...28 मिनट ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..56 मिनट ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा1 घंटा ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending