Connect with us

खबर बिलासपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर संभाग के 8 जिलों के युवाओं से करेंगे भेंट मुलाकात ..

Published

on

बहतराई इंडोर स्टेडियम में 01 अगस्त को आने की संभावना ,

कलेक्टर, एसपी ने स्थल का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा ..

बिलासपुर, 29 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1अगस्त को बिलासपुर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात के लिए मुख्यालय बिलासपुर आने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम में होगा।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार एवं एसपी संतोष कुमार ने आज बहतराई इंडोर स्टेडियम पहुंचे एवं मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अजय अग्रवाल, नगर निगम के आयुक्त कुणाल दुदावत, अतिरिक्त जिलाधीश आर ए रघुवंशी समेत जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी बहतराई इंडोर स्टेडियम पहुंचे। संभावना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर संभाग के 8 जिलों के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात के लिए 1 अगस्त को बिलासपुर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिला प्रशासन के आला अफसरों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित आयोजन संबंधी तमाम इंतजामों को समय पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा 1 अगस्त को बहतराई इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं। युवाओं से भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में श्री बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुददे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। इस कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के सभी 8 जिलों से युवा यहां हजारों की तादाद में पहुंचेंगे, जिसकी तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending