Connect with us

खबर गरियाबंद ..

समय पर स्कूल आना, सिलेबस पूरा पढ़ना एवं नियमित टेस्ट ही सफलता का मूल मंत्र..

Published

on

कलेक्टर श्री छिकारा ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को किया प्रोत्साहित ,

छुरा क्षेत्र का सघन दौरा कर तहसील, अस्पताल,  एकलव्य विद्यालय एवं हाट बाजार क्लिनिक का भी किया औचक निरीक्षण ..

गरियाबंद, 05 अगस्त 2023 को कलेक्टर आकाश छिकारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार दौरा कर विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे है। इसी कड़ी में आज उन्होंने छुरा विकासखंड के स्कूल, अस्पताल, एकलव्य विद्यालय, तहसील एवं हाट बाजार क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने छुरा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहुंचकर चल रहे कक्षा में बच्चों से बात की। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्कूल समय पर प्रतिदिन स्कूल आना, सिलेबस पूरा पढ़ना और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करते हुए नियमित टेस्ट देना ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने बच्चों से बात कर आत्मानंद स्कूल में विकसित की गई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने आत्मानंद स्कूल में पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था होने की जानकारी कलेक्टर को दी।

इस दौरान उन्होंने जीव विज्ञान, रसायन और भौतिक शास्त्र के प्रयोगशालाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने सैद्धांतिक शिक्षा के साथ प्रायोगिक शिक्षा भी साथ साथ प्रदान करने के निर्देश शिक्षकों को दिए। कलेक्टर ने छुरा तहसील कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण के कार्यों को गंभीरता और सक्रियता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

साथ ही डेमोंस्ट्रेशन ईव्हीएम को उचित जगह रखकर अधिक से अधिक लोगों को मॉकपोल के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री छिकारा ने छुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, दवाईयों की उपलब्धता, मेडिकल स्टॉफ एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया । साथ ही निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर, औषधि भंडार कक्ष का भी अवलोकन किया। उन्होंने आईपीडी मरीजों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड से ईलाज करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने अस्पताल में ईलाज कराने के लिए भर्ती मरीज रूपीराम और मन्नुलाल से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी पूछा। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में ईलाज के साथ नाश्ता और खाना भी दिया जाता है। इस दौरान एसडीएम छुरा भूपेंद्र साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने छुरा क्षेत्र भ्रमण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला कोसमबुड़ा में स्कूल जतन योजना और मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल मरम्मत के कार्यो का जायजा लिया। साथ ही मतदान केन्द्र 41 के बीएलओ से मतदाता पुनरीक्षण के तहत किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी पात्र नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश बीएलओ को दिये। इसके पश्चात कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एकलव्य विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के शिक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कम्प्यूटर, फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब में सभी उपकरणों को व्यवस्थित रखने और बच्चों को थ्योरी के साथ प्रायोगिक शिक्षा भी प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन कर साफ-सफाई शौचालय एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ाई के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर मौजूद शिक्षकों को दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कसेकेरा के साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर हाट बाजार क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हाट बाजार में किए जा रहे मरीजों के इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और लैब टेस्ट के माध्यम से किये जा रहे जांच की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का इलाज करने और शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश मेडिकल स्टाफ को दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending