Connect with us

खबर सक्ती ...

मालखरौदा में एक दिवसीय टीबी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ..

Published

on

टीबी मुक्त जिला सक्ती के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित ..

सक्ती, जिला सक्ती के विकासखंड मालखरौदा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय टीबी कार्यक्रम का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोग की समय पर पहचान, उपचार प्रक्रिया को सुदृढ़ करना तथा पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करना रहा, ताकि समुदाय स्तर पर टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, सुपरवाइजर, आरएचओ, सीएचओ सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉ. संतराम सिदार एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर द्वारा टीबी के प्रमुख लक्षण, जांच की प्रक्रिया, दवा वितरण प्रणाली, निक्षय पोर्टल पर मरीजों के पंजीयन तथा टीबी मरीजों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक लेकिन पूर्णतः इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच और नियमित उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जाकर आमजन को टीबी के प्रति जागरूक करें, संदिग्ध मरीजों की शीघ्र पहचान कर जांच कराएं और उन्हें नियमित दवा सेवन के लिए प्रेरित करें, जिससे टीबी मुक्त जिला सक्ती के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई गई तथा सक्रिय सहभागिता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. मृत्युंजय राठौर, बीपीएम इंजीनियर थानेश पटेल, एसटीएस भागीरथी तिवारी सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..5 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending