Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के वार्ड क्रमांक 01 में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश, 660 किलो महुआ लाहन व 24 लीटर शराब जब्त ..

Published

on

अवैध महुआ शराब कारोबार पर सख्ती, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में कार्रवाई ..

सक्ती, आबकारी वृत्त सक्ती अंतर्गत अवैध महुआ शराब के निर्माण व कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद सक्ती के वार्ड क्रमांक 01 में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह क्षेत्र लंबे समय से महुआ शराब बनाने के लिए कुख्यात माना जाता रहा है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशन में आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 01 के छोटी नहर किनारे स्थित क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से छुपाकर रखे गए महुआ लाहन और महुआ शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शराब कारोबारियों द्वारा महुआ लाहन और तैयार महुआ शराब को छोटी नहर के किनारे, झाड़ियों, गड्ढों तथा शासकीय भूमि के आसपास छुपाकर रखा जाता था, ताकि आबकारी विभाग की नजर से बचा जा सके।

दबिश के दौरान 20 डिब्बों में भरा महुआ लाहन (प्रत्येक डिब्बे में 20 किलो) तथा 8 बोरियों में भरा महुआ लाहन (प्रत्येक बोरी में 20 किलो) इस प्रकार कुल 660 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया, जिससे अवैध महुआ शराब तैयार की जानी थी। बरामद लाहन के सैंपल लेकर उसे मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त झाड़ियों और गड्ढों में छुपाकर रखी गई 2 लीटर की 12 बोतलों में भरी कुल 24 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गई।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री में संलिप्त क्षेत्रों को चिन्हित कर लगातार छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक, भारती यादव, कमलेश यादव एवं परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending