Connect with us

खबर सक्ती ...

डोंड़की में तीन दिवसीय सतनाम महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया जैतखाम पूजन ..

Published

on

संतों व महापुरुषों की विचारधारा को सहेजना समाज के लिए आवश्यक : डॉ. चरणदास महंत ,

33 वर्षों से सतनाम विचारधारा का प्रचार कर रही सत्यम झंकार पंथी पार्टी, पंथी नृत्य बना आकर्षण ..

सक्ती, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंड़की में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रसिद्ध सतनाम महामहोत्सव एवं पंथी नाच प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मंगलवार 20 जनवरी को हुआ। यह तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 20 से 22 जनवरी तक चलेगा। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती के लाडले विधायक डॉ. चरणदास महंत ने बाबा गुरु घासीदास जी के पवित्र जैतखाम पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि समाज में संतों, गुरुओं और महापुरुषों की विचारधारा को सहेजकर रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा प्रतिपादित “मनखे-मनखे एक बरोबर” का संदेश सामाजिक समरसता और समानता का आधार है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि बिलासपुर में बाबा गुरु घासीदास जी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद आम जनमानस में उनके जीवन और विचारों को जानने की जिज्ञासा और अधिक बढ़ी है। इसके लिए उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संत कबीर साहेब का स्मरण करते हुए कहा कि दोनों संतों की विचारधारा मानवता, समानता और सत्य पर आधारित है, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।

नेता प्रतिपक्ष ने डोंड़की में विगत 33 वर्षों से निरंतर सतनाम महामहोत्सव के आयोजन के लिए सत्यम झंकार पंथी पार्टी की सराहना की और कहा कि यह संस्था तीन दशक से अधिक समय से बाबा गुरु घासीदास जी की सतनाम विचारधारा को जनसाधारण तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा माध्यम बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने डोंड़की-भांठापारा क्षेत्र में लंबे समय से प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में इस आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को बधाई दी और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने पंथी नृत्य के जनक स्व. देवदास बंजारे को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पंथी नृत्य को छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, किसान नेता साधेश्वर गबेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा-चंद्रप्रकाश खुंटे, जनपद प्रतिनिधि, सरपंचगण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती मेनका जायसवाल, उदय मधुकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार योम प्रकाश लहरे ने किया। आयोजन के दौरान पंथी नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending