Connect with us

खबर सक्ती ...

धान खरीदी में अनियमितता पर सख्ती: कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम का नाइट पेट्रोलिंग, 24 घंटे प्रशासन अलर्ट ..

Published

on

दिन के साथ रात में भी औचक निरीक्षण: धान खरीदी केंद्रों पर हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर ..

सक्ती, जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत चल रही धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन अब 24 घंटे अलर्ट मोड में काम कर रहा है। दिन के साथ-साथ अब रात के समय भी धान खरीदी केंद्रों, परिवहन मार्गों और भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित धान खरीदी से जुड़े सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं जांच दल लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर खरीदी व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। विशेष रूप से रात्रिकालीन निरीक्षण के माध्यम से कोचियों, बिचौलियों, अवैध परिवहन, अमानक धान और अन्य संभावित अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान धान की गुणवत्ता, वजन प्रक्रिया, बोरी सिलाई, स्टेकिंग व्यवस्था, किसानों के टोकन, हमालों की उपलब्धता, परिवहन की स्थिति तथा रिकॉर्ड संधारण जैसे बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों पर सभी कार्य शासन के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस सतत निगरानी और नाइट पेट्रोलिंग से जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों की अचानक मौजूदगी से यह संदेश साफ है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र किसानों का एक-एक दाना धान नियमानुसार खरीदा जाए और शासन की राशि का दुरुपयोग न हो।

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें किसानों के हित सर्वोपरि हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 24 घंटे निगरानी व्यवस्था लागू की गई है और सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में डटे हुए हैं। प्रशासन की इस सख्ती से धान खरीदी व्यवस्था में सुधार के साथ किसानों में भी विश्वास बढ़ा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending