Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर व धान खरीदी नोडल अधिकारी ने ली जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ..

Published

on

अवैध धान की खरीद पर सख्ती, पारदर्शिता के साथ अंतिम चरण की खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश ..

सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में संचालित धान खरीदी कार्य के अंतिम चरण को लेकर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत सीईओ व धान खरीदी नोडल अधिकारी वासु जैन ने जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर तोपनो ने कहा कि धान खरीदी शासन की अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। चूंकि धान खरीदी समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में कोचियों और बिचौलियों द्वारा अवैध धान खपाने की कोशिश की जाती है। इसे रोकने के लिए सभी जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी पात्र किसानों से एक-एक दाना धान खरीदा जाना है, लेकिन किसी भी स्थिति में अवैध धान की खरीदी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीदी के दिन ही धान की स्टेकिंग कराई जाए, बोरियों की सिलाई एवं स्टेंसिलिंग सुनिश्चित की जाए। धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या मिलीभगत पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन के पैसों में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

कलेक्टर ने सभी जिला एवं विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से उपार्जन केंद्रों की निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित एसडीएम, तहसीलदार एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर धान खरीदी नोडल अधिकारी वासु जैन ने कहा कि अवैध धान खरीदी, बाहरी धान की आवक और फर्जी किसानों के माध्यम से धान विक्रय जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन सुबह अपनी उपस्थिति में धान खरीदी की एंट्री जांचें और क्लोजिंग भी सुनिश्चित कराएं। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल जांच कर धान जब्ती एवं प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जाए।

धान खरीदी नोडल अधिकारी जैन ने चेतावनी दी कि जिन उपार्जन केंद्रों पर अनियमितता या लापरवाही पाई जाएगी, वहां के नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों पर निलंबन सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending