Connect with us

खबर सक्ती ...

विगत दिनों बुधवारी बाजार में की गई तोड़फोड़ से प्रभावित लोगों के विस्थापन व नगर में व्याप्त गंदगी को लेकर भाजयुमो ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन ..

Published

on

नगर के विभिन्न स्थानों पर नालियों की सफाई ना होना, बारिश होने पर नालियों का गंदा पानी सड़कों व लोगों के घर तक पहुंचना, जिससे मलेरिया, डेंगू , टाइफाइड जैसी महामारी का खतरा शहरवासियों पर मंडरा रहा है- धनंजय नामदेव ,

समय पर समस्या का उचित समाधान ना होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी- अभिषेक शर्मा ..

सक्ती, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर पालिका द्वारा बुधवारी बाजार में की गई तोड़फोड़ से प्रभावित लोगों के विस्थापन व नगर में व्याप्त गंदगी को लेकर सीएमओ सक्ती को ज्ञापन दिया, भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि विगत कुछ माह पहले नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुधवारी बाजार में बुलडोजर से सैकड़ों मकान व दुकान को तोड़ दिया गया था जिससे सैकड़ो परिवारों को अपने घर व दुकान से वंचित होना पड़ा, इस मुद्दे को लेकर भाजपा द्वारा पूर्व में भी धरना प्रदर्शन कर तोड़फोड़ का विरोध किया गया था और प्रभावितों का स्थाई व्यवस्थापन की मांग की गई थी किंतु आज पर्यंत तक प्रभावितों को न हीं मकान मिला और ना ही उनको दुकान मिल पाई, इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन के लापरवाही के कारण नगर के विभिन्न स्थानों पर नालियों की सफाई ना होने के कारण बारिश होने पर नालियों का गंदा पानी सड़कों व लोगों के घर तक पहुंच रहा है जिससे मलेरिया, डेंगू , टाइफाइड जैसी महामारी का खतरा शहरवासियों पर मंडरा रहा है, जिससे नगरवासी काफी आक्रोशित नजर आ रहे है, इन प्रमुख दो जनहित के विषय को लेकर सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों द्वारा नगर पालिका सीएमओ के नाम ज्ञापन दिया गया है जिसमें आगामी 5 दिवस के भीतर इन समस्याओं के समाधान हेतु उचित कार्यवाही करने की बात कही है साथ ही समय पर समस्या का उचित समाधान ना होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगा, नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव ने कहा कि बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा नालियों की सही रूप से सफाई नहीं की गई है व जगह-जगह नालियों को खुला छोड़ दिया गया है, सही ढंग से नगर में कचरा का उठाव भी नही हो पा रहा है, कचरा उठाओ के कार्य व नाली के ढकाव को लेकर हमारे द्वारा मौखिक रूप से कई बार नगर पालिका अधिकारी को अवगत भी कराया गया है इसके बाद भी सही रूप से कचरा का उठाव नहीं होने से कचरे नाली में जाकर जाम हो जा रहे हैं, अतः नगर पालिका के उदासीनता का ही परिणाम है जिसके कारण सड़कों व लोगों के घरों तक नाली का गंदा पानी पहुंच रहा है, ज्ञापन देने में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा, मंडल महामंत्री सोमेश सोनी मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending