Connect with us

खबर सक्ती ...

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

Published

on

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा रही है। विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोडकी निवासी श्रीमती गनेशी साहू इसका प्रेरक उदाहरण हैं, जिनके जीवन में योजना से मिलने वाली मासिक सहायता राशि ने सकारात्मक बदलाव लाया है।

श्रीमती गनेशी साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि नियमित रूप से सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो रही है। उन्हें अब तक योजना की 29वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। इस नियमित आर्थिक सहयोग से उन्हें न केवल आर्थिक सुरक्षा का एहसास हुआ है, बल्कि दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी काफी सुविधा मिली है।

उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे मुख्य रूप से अपने स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार पर करती हैं। इससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम हुआ है। गनेशी साहू का कहना है कि इस योजना ने महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत किया है। अब वे परिवार के आर्थिक निर्णयों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सम्मान, आत्मनिर्भरता और नई पहचान देने का प्रभावी माध्यम बन गई है। श्रीमती गनेशी साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य शासन की यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उनका कहना है कि इस योजना के माध्यम से हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना , गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़17 घंटे ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

मारपीट और अभद्रता से आहत महिला कमांडो पहुंचीं एसपी बंगले, न्याय की लगाई गुहार ..

एसपी ने गंभीरता से सुनी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का दिया आश्वासन .. जांजगीर-चांपा, जिले के नवागढ़...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

दीपावली के दौरान जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार ..

ग्राम कुरदा में ताश के पत्तों पर लग रहा था रुपये-पैसों का दांव, जुआरीयो से नकद रुपये जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending