Connect with us

खबर सक्ती ...

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

Published

on

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन की नैतिक विजय बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत उन सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और नागरिकों की है, जिन्होंने न्याय की मांग को लेकर चले आंदोलन का पूरे मनोयोग से समर्थन किया।

जारी बयान में अर्जुन राठौर ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी छत्तीसगढ़ के ऐसे एकमात्र राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने आंदोलन के शुरुआती दौर से ही बिना किसी राजनीतिक लाभ-हानि की परवाह किए CJP (छात्र न्याय आंदोलन), सोनम वांगचुक के अनशन तथा छात्रों के आंदोलन का खुलकर और निःशर्त समर्थन किया।

उन्होंने बताया कि अनशन के 19वें दिन अमित जोगी स्वयं नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके संघर्ष के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। इस दौरान अमित जोगी ने उनसे कहा था, “आप पहले ही जीत चुके हैं, क्योंकि आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगा दिया है।” अर्जुन राठौर ने कहा कि आज की परिस्थितियों ने उन शब्दों को अक्षरशः सत्य साबित कर दिया है।

राठौर ने कहा कि जब इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के अधिकांश राजनीतिक दलों के नेता मौन रहे, तब अमित जोगी ने न केवल सार्वजनिक रूप से आंदोलन का समर्थन किया, बल्कि स्वयं जंतर-मंतर पहुंचकर भी आंदोलनकारियों के साथ खड़े होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राजनीति की पहचान है, जो सत्ता की राजनीति से ऊपर उठकर जनता के मुद्दों और जनभावनाओं के साथ खड़ी रहती है।

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किसी व्यक्ति की हार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संघर्ष, छात्र शक्ति और जनभावनाओं की जीत का प्रतीक है। यह उन सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और नागरिकों की नैतिक विजय है, जिन्होंने पूरे आंदोलन के दौरान न्याय की आवाज को बुलंद किया। अर्जुन राठौर ने इस संघर्ष में शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण जनआंदोलन हमेशा परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम रहा है।

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा22 घंटे ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..24 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending