खबर सक्ती ...
काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया ,
काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के वरिष्ठ कवि नरेन्द्र वैष्णव ‘सक्ती’ का मोमेंटो भेंटकर किया सम्मानित ..
सक्ती, काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच द्वारा आयोजित पर्यावरण पखवाड़ा का प्रथम दिवस श्रद्धा, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ माँ वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण उल्दा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया। उपस्थित साहित्यकारों एवं श्रद्धालुओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर ने की। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में नरेन्द्र कुमार वैष्णव एवं महाराज टंकेश्वर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि आज वृक्षों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में मानव जीवन गंभीर संकटों का सामना करेगा।
पौधरोपण के पश्चात पर्यावरण विषय पर आधारित एक प्रभावशाली काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रकृति, जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। काव्य पाठ ने उपस्थित श्रोताओं को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने तथा प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में मंच के उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, सचिव महेंद्र कुमार राठौर, गोष्ठी प्रभारी लखन लाल राठौर ‘कौशल’, लव गुप्ता सहित मंच के सदस्य, साहित्यप्रेमी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ ने किया। अंत में मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम गुप्ता ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण यह रही कि ग्राम पचरी सारागांव निवासी मनीष कुमार पाण्डेय, जो वर्तमान में नीदरलैंड में कार्यरत हैं, अपने पूरे परिवार के साथ काव्य गोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं को प्रभावित किया तथा काव्य कलश परिवार के आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच की गतिविधियों से प्रभावित होकर भविष्य में काव्य कलश परिवार से सक्रिय रूप से जुड़ने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















