Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

निर्वाचन को लेकर झारसुगड़ा (उड़ीसा) में अंतर्राज्यीय उच्च स्तरीय बैठक हुई संपन्न ..

Published

on

बैठक में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती 5 जिलों के कलेक्टर-एसपी हुए शामिल ..

सारंगढ़ बिलाईगढ़, आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर आज 22 अगस्त मंगलवार को छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पांच सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर व एसपी की कानून व्यवस्था और निर्वाचन के संचालन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक झारसुगड़ा (उड़ीसा) कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में रायगढ़ के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़, झारसुगड़ा, बरगढ़ और सुंदरगढ़ जिले के कलेक्टर एसपी शामिल हुए।

सीमावर्ती इन जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्वाचन के दौरान अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा और निगरानी के लिए रणनीति बनाने को लेकर गहन चर्चा हुई। जिससे सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही निर्वाचन के दौरान अंतरर्राज्यीय सीमा से पैसों तथा शराब के परिवहन पर रोकथाम लगाने के लिए उपायों पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सीमावर्ती थाने मे वायरलेस सेट ऑपरेटर के मध्य सतत् संचार कर सूचना का आदान-प्रदान करने पर चर्चा की।

सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु सहमति जताते हुए चेकपोस्ट व अन्य आवागमन के रास्तों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। बैठक के दौरान सीमा जांच बिन्दुओं तथा सीलिंग प्वाईंट के साथ आदतन अपराधियों व निगरानी बदमाशों की सूची उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान की गई। इस मौके पर सीमावर्ती राज्य नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सतत् संपर्क बनाने व आवश्यक सूचना के आदान-प्रदान को लेकर प्रत्येक जिले में व्यवस्था बनाने की बात रखी गयी।

बैठक में रायगढ़ के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, झारसुगड़ा (उड़ीसा) की कलेक्टर श्रीमती अबोली सुनील नरवणे व पुलिस अधीक्षक परमार स्मित परषोत्तम दास, बरगढ़ कलेक्टर श्रीमती मोनिषा बनर्जी व पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सहाय मीणा, सुंदरगढ़ कलेक्टर डॉ.गवाली पराग हरसद व पुलिस अधीक्षक प्रत्युष दिवाकर शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 मिनट ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...35 मिनट ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...44 मिनट ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बडी खबर: प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान, 364 वाहनों पर कार्रवाई ..

दो दिनों में 4.81 लाख रुपए से अधिक का समन शुल्क वसूला, 5 वाहन जब्त; 19 के परमिट निरस्त करने...

खबर सूरजपुर ..24 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर रेना जमील ..

60 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, छह नए केंद्रों में भी मिलेगी सुविधा , बिचौलियों पर रहेगी कड़ी निगरानी,...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी की विरासत सहेजने की पहल, समाधि स्थल और आश्रम के विकास पर जोर ..

कलेक्टर रेना जमील ने गोविंदपुर स्थित समाधि स्थल एवं आश्रम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले के 718 मतदान केंद्रों की मतदाता सूची के मुद्रण के लिए निविदा आमंत्रित ..

4 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकेंगे निविदा, उसी दिन दोपहर 3 बजे खोली जाएगी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending