Connect with us

खबर कोरबा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप रामपुर में महाविद्यालय का संचालन हुआ प्रारंभ ..

Published

on

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने रामपुर के नवीन शासकीय महाविद्यालय का किया उद्घाटन ,

महाविद्यालय प्रारम्भ होने से वनांचल के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा गांव में ही कर सकेंगे प्राप्त – सांसद श्रीमती महंत ..

कोरबा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप कोरबा के रामपुर जैसे वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सहूलियत देने हेतु नवीन शासकीय महाविद्यालय का संचालन प्रारंभ किया गया है।

जिसका उद्घाटन आज सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत ने किया। उन्होंने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को तिलक कर उनको बधाई दी। इस अवसर पर सांसद श्रीमती महंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन महाविद्यालय के लिए ग्राम वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार की मंशा सदैव से ही जन-जन तक शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को पहुँचाना रहा है। राज्य सरकार द्वारा बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों, वनांचलों में नए महाविद्यालय प्रारम्भ करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसी कड़ी में रामपुर में उच्च शिक्षा का विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के घोषणा अनुरुप नवीन महाविद्यालय प्रारम्भ किया गया है। महाविद्यालय प्रारम्भ होने से आस पास के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा गांव में ही प्राप्त करेंगे। विशेषकर क्षेत्र की बेटियां महाविद्यालय शुरू होने से लाभान्वित होंगी। अब उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा।

सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिससे मानव उन्नति की राह की ओर अग्रसर होता है। किसी भी समाज, राज्य या राष्ट्र के विकास के लिए लड़कियों का शिक्षित होना आवश्यक है। बेटियां आगे बढ़ती है तो समाज तरक्की करता है। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय नया है, जल्द ही महाविद्यालय की नए भवन निर्माण की भी स्वीकृति मिल जाएगी। सांसद ने महाविद्यालय में प्रवेशित सभी छात्र – छात्राओं को अच्छे से मेहनत करने के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में पढ़ाई ही सर्वाेपरि है। आप सभी अपने जीवन में अनुशासन के साथ खूब मेहनत से पढ़ाई करें और अपने महाविद्यालय का नाम राज्य के साथ-साथ पूरे देश मे रोशन करें।

इसके पूर्व सांसद श्रीमती महंत सहित उपस्थित अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। साथ ही छत्तीसगढ़ के राज्यगीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की हुई विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विधायक रामपुर ननकी राम कंवर एवं पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि रामपुर विधानसभा के ग्राम चिर्रा में 22 मई 2023 को आयोजित मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वनांचल क्षेत्र रामपुर में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाविद्यालय चालू शैक्षणिक सत्र से ही प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी। जिसका प्रशासकीय स्वीकृति 25 अगस्त 2023 को मिली। रामपुर में महाविद्यालय प्रारम्भ होने से वनांचल के अनेक विद्यार्थी लाभांवित होंगे। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए अब अन्यत्र जाना नहीं पड़ेगा। गाँव मे ही महाविद्यालय खुल जाने से लड़कियों को भी पढ़ाई के लिए सहूलियत होगी। रामपुर क्षेत्र में महाविद्यालय नहीं होने से 10वीं-12वीं की पढ़ाई के बाद लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए समस्याएं होती थी। जिससे उनकी पढ़ाई बीच मे ही छूट जाती थी या फिर उन्हें स्वध्यायी के रूप में पढ़ाई करनी पड़ती थी।

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्य संचालित करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय हेतु 32 विभिन्न पदों की स्वीकृति दी गई है। जिसमें प्राचार्य, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल सहित अन्य पद शामिल है। यथाशीघ्र इन पदों में नियुक्ति पूर्ण हो जाएगी। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 10 मेहमान प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। महाविद्यालय में इस सत्र से बीए, बी कॉम, बीएससी विज्ञान एवं बीएससी गणित जैसे 4 संकाय प्रारम्भ है। अल्प समय में ही महाविद्यालय में 94 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। साथ ही अब भी उक्त महाविद्यालय में छात्र-छात्राओ के प्रवेश प्रकिया प्रारंभ है।
कार्यक्रम में विधायक रामपुर ननकी राम कंवर, पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर, करतला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी कंवर, सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला ..

अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई पंजीयन, क्यू-आर कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान सेवाएं , प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी ..

कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे , सुशासन...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, संध्या गबेल करेंगी पति के गैरेज व्यवसाय का विस्तार ..

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार, बंदोरा की संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending