Connect with us

खबर सक्ती ...

मित्तल परिवार द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ विशाल श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ ..

Published

on

श्रीमद् भागवत वह श्रेष्ठ सत्कर्म है जो किसी व्यक्ति के पुरुषार्थ के कारण नहीं बल्कि उसके भाग्योदय और राधा रानी की अति कृपा से प्राप्त होती है- आचार्य राजेंद्र जी महाराज ..

सक्ती, मित्तल परिवार द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ विशाल श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में आयोजक परिवार सहित नगर के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया, महिलाओं द्वारा कलश धारण कर राधे-राधे के जयकारा के साथ भजन संकीर्तन सहित नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मारवाड़ी पंचायत श्री राम मंदिर से महापुराण का पूजा अर्चना करते हुए गाजे बाजे के साथ मां महामाया देवी की पूजा अर्चना सहित गायत्री मंदिर में वरुण पूजन कर कथा स्थल पहुंचे।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन विद्वान आचार्य के द्वारा वेदियों की प्रतिष्ठा एवं पितरों का आवाहन सहित पूजा प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

मित्तल परिवार द्वारा अपने पूर्वजों के सद्गति एवं मोक्षार्थ आयोजित गया भागवत के प्रथम दिन व्यास पीठ से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भागवत आचार्य राजेंद्र जी महाराज द्वारा भागवत महात्म्य का सरस वर्णन किया गया, उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत एक शाश्वत संहिता है जिसमें सभी जीवो का कल्याण है। यह साक्षात भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी का वांग्मय स्वरूप है, यह संपूर्ण तपस्याओं तथा संपूर्ण ज्ञान का फल है। इस महापुराण की कथा के माध्यम से हम भगवान की छवि अपने अंदर उतारते है। सात दिनों की कथा से सोया हुआ वैराग्य जगाता है। इसी सप्ताह यज्ञ की अद्भुत महिमा से भक्ति देवी के दोनों बेटों ज्ञान और वैराग्य की जरावस्था दूर होकर किशोर अवस्था की प्राप्ति हुई थी। भयानक प्रेत योनि में पड़ा हुआ धुंधकारी को साक्षात मुक्ति गति मिली थी।

श्रीमद् भागवत वह श्रेष्ठ सत्कर्म है जो किसी व्यक्ति के पुरुषार्थ के कारण नहीं बल्कि उसके भाग्योदय और राधे रानी की अति कृपा से प्राप्त होती है। यह देव दुर्लभ भी है किंतु मनुष्यों को भाग्य के कारण सुलभ है। जब श्री शुकदेव जी महाराज राजा परीक्षित को कथा श्रवण कराने लगे तब देवताओं ने अमृत का कलश हाथ में लेकर निवेदन किया था कि हमें इस सुधा अमृत के बदले कथा अमृत प्रदान करें, क्योंकि राजा परीक्षित को यह अमृत अकाल मृत्यु से बचा सकता है। शुकदेव जी महाराज ने देवताओं को भागवत कथा अमृत का अधिकारी नहीं बताते हुए कहा कि आपका सुधा मृत श्री कृष्ण कथा अमृत के सामने तुक्ष है अर्थात भागवत कथा अमृत एक अनमोल मणि है, और अमृत जिसे पीकर अजर अमर हो जाते हैं यह केवल कांच का टुकड़ा मात्र है।

आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने आगे बताया की कलि युग के सभी प्रकार के पापों और तापो को नाश करने का श्रेष्ठ उपाय श्रीमद् भागवत ही मनुष्यों के लिए एक श्रेष्ठ वैद्य, औषधि और उपचार तीनों ही है। यह मृत्यु को भी मंगलमय बनाकर परलोक सुधारती है। इस धरा पर प्रथम बार श्रीमद् भागवत की कथा भगवान श्री कृष्ण के स्वधाम गमन करने के उपरांत 30 वे वर्ष में हुई, जिस स्थान को आज शुकताल के नाम से हम जानते हैं। इस महापुराण में 12 स्कंध, 335 अध्याय, और 18000 श्लोक हैं जिनका श्रवण संकीर्तन और गायन परम कल्याणकारी है। श्रीमद् भागवत वेद रूपी कल्पवृक्ष पर लगा हुआ रस से भरा फल है जिसका ना तो कोई छिलका और ना ही कोई गुठली है अर्थात त्यागने के लिए कुछ भी नहीं, मन से पीने का है। प्रथम दिवस सैकड़ो लोगों ने कथा रसपान का आनंद लिया, आचार्य देव कृष्ण जी महाराज एवं संगीत आचार्य संतोष जी द्वारा प्रस्तुत विशेष भजन का आनंद श्रोताओं को प्राप्त हुआ। भागवत कथा के आयोजन मित्तल परिवार की ओर से महेंद्र मित्तल ने प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण एवं सत्संग लाभ प्राप्त करने हेतु आग्रह किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़22 घंटे ago

🚨 अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिल जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर व पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की चोरी की बाइक बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बुधवारी बाजार में खुलेआम शराब पिलाने पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई, कई लोग हिरासत में ..

एसपी के निर्देश पर अवैध धंधों पर सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने वालों को पुलिस का अल्टीमेटम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, बूथ व पंचायत स्तर पर गठन के निर्देश ..

सक्ती में कांग्रेस की संयुक्त बैठक, संगठन मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर – गिरधर जायसवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

तेंदवाही तालाब में पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट ..

ओड़ेकेरा में अवैध शराब के कच्चे माल पर कार्रवाई, जैजैपुर पुलिस सख्त .. सक्ती, जिले के थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, हाइवा व ट्रैक्टर-लोडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात कार्रवाई, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन ..

भक्ति में डूबा सक्ती नगर: सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु .. सक्ती, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending