Connect with us

खबर कोरबा

जिले में आज 05 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र ..

Published

on

12 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम-निर्देशन पत्र ..

कोरबा, विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज कुल 05 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए।
आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर तथा विधानसभा क्षेत्र कोरबा के लिए नाम निर्देशन क्रय करने वालों की संख्या शून्य रही। साथ ही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा के लिए 02 तथा विधानसभा क्रमांक-23 पाली तानाखार के लिए 03 व्यक्तियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार की देखरेख तथा दिशा निर्देशन में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की कार्यवाही प्रारंभ की गई। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन आज कुल 05 नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय से इच्छुक अभ्यर्थियों ने क्रय किया।

साथ ही जिले में आज 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन जमा करने वाले अभ्यर्थियों में कोरबा विधानसभा क्षेत्र से 06 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। जिसके अंतर्गत जयसिंह अग्रवाल इंडियन नेशनल कांग्रेस से, लखन लाल देवांगन भारतीय जनता पार्टी से, विशाल केलकर आम आदमी पार्टी से, रज्जाक अली निर्दलीय, अब्दुल नफीस खान निर्दलीय एवं राजेश कुमार पाण्डेय निर्दलीय ने अपना नामांकन जमा किया। इसी प्रकार कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से सत्यजीत बहुजन समाज पार्टी से, सुरेंद्र प्रसाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से, रवि कुमार रजक निर्दलीय एवं पुरूषोत्तम कंवर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से अपना नामांकन जमा किया। विधानसभा क्षेत्र रामपुर से फूल सिंह राठिया इंडियन नेशनल कांग्रेस से एवं विधानसभा पाली तानाखार से श्रीमती दुलेश्वरी सिदार ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से अपना नाम-निर्देशन पत्र जमा किया।

इस प्रकार अब तक जिले में कुल 53 व्यक्तियों ने नाम-निर्देशन पत्र लिए हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने पूर्व दिनांक में भी नामांकन पत्र जमा किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर, शिकायत प्रक्रिया से लेकर निःशुल्क विधिक सहायता तक दी जानकारी ..

जिला न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा—हर महिला को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल .. सक्ती, कार्यस्थल पर महिलाओं को...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश , नालंदा परिसरों के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending