Connect with us

खबर कोरबा

जिले में आज 11 व्यक्तियों ने लिए नामांकन पत्र ..

Published

on

15 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम-निर्देशन पत्र ,

देख जारी सूची ..

कोरबा, विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज कुल 11 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। आज नाम निर्देशन क्रय करने वालों की संख्या विधानसभा क्षेत्र रामपुर से 02, कोरबा के लिए 03, कटघोरा से 02 तथा पाली तानाखार से 04 व्यक्तियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार की देख रेख तथा दिशा निर्देशन में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की कार्यवाही प्रारंभ की गई। आज कुल 11 नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय से क्रय किया। साथ ही जिले में आज 15 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन जमा करने वाले अभ्यर्थियों में कोरबा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से शत्रुघन साहू एवं विशाल केलकर, बहुजन समाज पार्टी से धनंजय चंद्रा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से योगेश कुमार साहू, भारतीय जनता पार्टी से लखन लाल देवांगन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय से प्रकाश दास महंत, आम आदमी पार्टी से चंद्रकांत डिक्सेना, बहुजन समाज पार्टी से सत्यजीत एवं भारतीय जनता पार्टी से प्रेमचंद पटेल ने नामांकन दाखिल किया। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय से श्रीमती सुनीता देवी कंवर, बहुजन समाज पार्टी से जगत राम तथा भारतीय जनता पार्टी से ननकीराम कंवर ने नामांकन दाखिल किया। पाली-तानाखार क्षेत्र से गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से तुलेश्वर सिंह मरकाम, निर्दलीय से आनंद कुमार तंवर एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्रीमती दुलेश्वरी सिदार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 64 व्यक्तियों ने नाम-निर्देशन पत्र लिए हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने पूर्व दिनांक में भी नामांकन पत्र जमा किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

पामगढ़ में किराना दुकान के पास गोलीकांड: युवक घायल, रिटायर्ड हवलदार सहित दो आरोपी हिरासत में ..

मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: पामगढ़ में फायरिंग, हत्या के प्रयास का केस दर्ज .. जांजगीर-चांपा, थाना पामगढ़ क्षेत्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, मुख्यालय में निवास अनिवार्य — कलेक्टर महोबे ..

अवैध प्लाटिंग पर सख्ती के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

अवैध अफीम-गांजा खेती पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर-एसपी ने दिए कड़े निगरानी के निर्देश ..

गांव-गांव सर्वे के आदेश, संदिग्ध फसल मिलने पर जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध मादक पदार्थों...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ..

सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के विरूद्ध, सुरक्षा मानकों का पालन न करने वालों पर अभियान चलाकर करे कार्रवाई –...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, हर माह मिल रही राशि से बढ़ी आत्मनिर्भरता ..

सुकृता केवट और संतोषी यादव बनीं उदाहरण, महतारी वंदन योजना से मिला आर्थिक सहारा और सम्मान .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गंगरेल में इतिहास रचा: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप में 52 टीमों का रोमांचक मुकाबला ..

जल, खेल और संस्कृति का संगम: गंगरेल नौकायान उत्सव ने धमतरी को दिलाई नई पहचान , महानदी की लहरों पर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

शहीद वीर नारायण सिंह एवं वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का किया अनावरण .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा ..

व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना , मुख्यमंत्री पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

कसडोल में कंवर समाज सामुदयिक भवन तथा पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपए की घोषणा .. मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.5 लीटर महुआ शराब के साथ महिला-पुरुष दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के तहत हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending