Connect with us

खबर कोरबा

कोरबा जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के 141 मतदाता करेंगे मतदान ..

Published

on

38 थर्ड जेंडर मतदाता भी डालेंगे वोट ,

कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता ..

कोरबा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी अंतिम चरण में है। इस चुनाव में कोरबा जिले में कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता अपना वोट डालेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में कोरबा जिले के 141 ऐसे मतदाता भी अपना बहुमूल्य मतदान करेंगे जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है। ऐसे मतदाताओं को मतदान करने में सहयोग के लिए पृथक से मतदान दलों का गठन भी किया गया है। ये मतदान दल वरिष्ठ मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान में सहयोग करेंगे।
कोरबा जिला अन्तर्गत पाली-तानाखार, कटघोरा, कोरबा और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को मतदान होना है। इस मतदान में जिले के विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या जारी कर दी गई है। जिसमें रामपुर विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख आठ हजार 908, महिला मतदाता एक लाख 12 हजार 216 कुल दो लाख 21 हजार 124, कोरबा विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख 29 हजार 042, महिला मतदाता एक लाख 26 हजार 777, थर्ड जेंडर 21, कुल मतदाता दो लाख 55 हजार 840, कटघोरा विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख आठ हजार 462, महिला मतदाता एक लाख छः हजार 299, थर्ड जेंडर नौ, कुल मतदाता दो लाख 14 हजार 770, पाली-तानाखार विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख 13 हजार 428, महिला मतदाता एक लाख 14 हजार नौ सौ पंद्रह, थर्ड जेंडर -8, कुल मतदाता दो लाख 28 हजार 351 है।

महिला मतदाताओं की संख्या है अधिक ..

कोरबा जिले में कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता हैं जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष के मुकाबले अधिक है। जिले में महिला मतदाताओं की संख्या चार लाख 60 हजार 207 और पुरूष मतदाताओं की संख्या चार लाख 59 हजार 840 है। जिले में थर्ड जेंडरों की संख्या 38 है। विधानसभावार देखें तो रामपुर विधानसभा में एक लाख 12 हजार 216, पाली तानाखार में एक लाख 14 हजार 915 महिला मतदाता हैं। कटघोरा और कोरबा विधानसभा में पुरूष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं की संख्या से अधिक है।

विधानसभा निर्वाचन 2018 में कोरबा जिले में 78.61 प्रतिशत हुआ था मतदान ..

विधानसभा निर्वाचन 2018 में कोरबा जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः रामपुर, कोरबा, कटघोरा और पाली तानाखार में मतदान का प्रतिशत 78.61 था। विधानसभा क्षेत्र रामपुर में 83.37, कोरबा 71.56, कटघोरा 77.65 और पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में 81.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। रामपुर विधानसभा में 83.66 पुरुष एवं 83.38 महिला मतदाताओं ने, कोरबा विधानसभा में 71.19 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने जबकि 71.98 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 76.78 पुरुष एवं 78.56 महिला मतदाताओं ने इसी तरह पाली तानाखार विधानसभा में 82.23 पुरुष एवं 81.54 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

पिछले विधानसभा निर्वाचन की तुलना में 82 हजार 514 मतदाता बढ़े ..

विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों हेतु कुल आठ लाख 37 हजार 571 मतदाता चिन्हित थे। विधानसभा रामपुर में दो लाख एक हजार 546 मतदाता, कोरबा में दो लाख 26 हजार 304 मतदाता, कटघोरा में एक लाख 97 हजार 526, और पाली तानाखार में दो लाख 12 हजार 195 मतदाता थे। जिसमें 30 ट्रांसजेंडर मतदाता थे। विधानसभा निर्वाचन 2023 में कोरबा जिले से कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता चिन्हित हैं। गत विधानसभा चुनाव 2018 की तुलना में इस चुनाव में 82 हजार 514 मतदाता बढ़े हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी प्रणवी अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.25% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) बोले – प्रणवी की सफलता विद्यार्थियों के लिए बनेगी प्रेरणा .. सक्ती, नगर की होनहार छात्रा कु....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

आधे घंटे के तूफान ने मचाई तबाही, सक्ती सहित पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त ..

बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेड़-खंभे गिरे; बहाली में जुटा विद्युत अमला, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने लिया जायजा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

जन शिकायत पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश ..

बांधा तालाब किनारे चल रही 9 भट्ठियां ध्वस्त, 110 लीटर महुआ शराब व 1600 किलो लाहन जब्त , आशीष उप्पल...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह साइकिल से पहुंचे कार्यालय ..

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस अधिकारियों ने साइकिल से संभाली ड्यूटी .. रायपुर, 12 मई 2026 को...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ..

कहा- दुर्ग सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है दुर्ग, विभागीय समन्वय से दुर्ग बने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ..

प्रत्येक मृतक सदस्य को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की .. रायपुर, आज 12 मई 2026 को दुर्ग जिले...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर कलेक्टर महोबे ने लिया तत्काल संज्ञान ..

अपर कलेक्टर को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. जांजगीर-चांपा, सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का बड़ा एक्शन : फैजल खान और आकाश सिंह एक साल के लिए जिला बदर ..

अपराधियों पर कलेक्टर महोबे की सख्ती : 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश, छह जिलों में एंट्री बैन .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करे – कलेक्टर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ..

8 साल से भुगतान लंबित, योजनाओं के लाभ को लेकर जनदर्शन में गूंजा जनता का दर्द , कलेक्टर अमृत विकास...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending