Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा निर्वाचन 2023 – नवगठित जिला सक्ती मे कल 3 दिसंबर को पहली बार तीन विधानसभाओं की होगी मतगणना ..

Published

on

मतगणना के लिए अंतिम प्रशिक्षण का हुआ आयोजन ,

अंतिम प्रशिक्षण में मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक और माइक्रो आब्जर्वर सहित मतगणना से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल ..

सक्ती, विधानसभा निर्वाचन 2023 – नवीन जिला सक्ती क्षेत्र अंतर्गत जिले के सक्ती, चंद्रपुर एवं जैजैपुर विधानसभा के लिए कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभांठा में बनाये गये विधानसभावार मतगणना कक्ष में मतगणना कार्य संपन्न होगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नवगठित सक्ती जिले में ऐतिहासिक रूप से विधानसभा निर्वाचन की पहली मतगणना 03 दिसम्बर को होगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी और मास्टर्स ट्रेनर्स की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मतगणना के 1 दिवस पहले आज अंतिम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अंतिम प्रशिक्षण में मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी सभी शंकाओं को दूर करते हुए सुव्यवस्थित मतगणना कार्य के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित हुए। अंतिम प्रशिक्षण में मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक और माइक्रो आब्जर्वर सहित मतगणना से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पन्ना के निर्देशन मे नवगठित सक्ती जिले में मतगणना संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

अंतिम प्रशिक्षण में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को डाकमत पत्रों की गिनती की प्रक्रिया, ईव्हीएम से वोटों की गिनती के साथ ही मतगणना से जुड़े हर बिन्दुओं की जानकारी पुनः विस्तार से देते हुए शंकाओं को दूर किया गया। उल्लेखनीय है कि 03 दिसम्बर को पोस्टल बैलेट की मतगणना से शुरूवात करते हुए मतगणना कार्य किया जायेगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पन्ना ने प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि त्रुटिरहित मतगणना के लिए पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझना जरूरी है। उन्होंने पूरी सतर्कता और सजगता के साथ मतगणना का कार्य करने की बात कही। उन्होने मतगणना कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्धारित समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचने और निर्धारित टेबल पर उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने मतगणना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी सावधानी से मतगणना कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि डाकमत पत्र, ईटीपीबीएस तथा ईवीएम से मतों की गणना अलग-अलग टेबलों में की जाएगी। गणना की कार्यवाही मतगणना सुपरवाईजर एवं सहायक करेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना के प्रत्येक चरण की जानकारी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्रों में देनी होगी। प्रशिक्षण में एड्रेस टैग खोलने की प्रक्रिया से लेकर रिजल्ट दिखाने तक की प्रक्रिया संबंधी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।

इस दौरान अपर कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के रिटर्निग अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर के रिटर्निग अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर के रिटर्निग अधिकारी सहित सभी विधानसभा के मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक और माइक्रो आब्जर्वर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...41 मिनट ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending